- Back to Home »
- Crime / Sex , Technology / Automotive »
- सावधान “0” बैलेंस फिर भी फ्रॉड [अकाउंट खाली]..जाने कैसे व बचे कैसे....?
Posted by : achhiduniya
15 October 2023
आज ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के चलते कई बार लोग साइबर क्राइम
का शिकार हो जाते है,लेकिन अगर आपके अकाउंट खाली हैं या फिर उनके अकाउंट में पैसा काफी कम
है।वो लोग इस बात से लापरवाह रहते हैं। उन्हें लगता है कि जब अकॉउंट में पैसा ही
नहीं है तो फिर ठगी कहां से होगी? तो फिर आप एक बात जान लें कि आप बहुत बड़ी गलतफहमी में
है। आपके पास पैसे नहीं हैं तो भी आप लाखों के फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। क्या
आप भी ऐसा ही सोचते हैं? तो आपको बता दें कि ऐसा कहने वालों के लिए यह खतरे की
घंटी है। क्योंकि साइबर क्राइम इस हद तक आगे बढ़ चुका है कि आपके चंद पैसों के
खाते से भी आपको लाखों का चूना लगाया जा सकता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे
हो सकता है। बीते महीने इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बीते महीनों एक
ऐसी महिला का मामला सामने आया था जिसके खाते में जीरो बैलेंस था लेकिन उसके साथ हजारों
रुपये की धोखाधड़ी हो गई। दरअसल इस महिला ने अपने अकाउंट से ट्रेन का टिकट बुक
किया था,जिसके बाद किसी कारणवश
उसने टिकट कैंसिल कर दिया। जब उसने अपने खाते की जांच की और पाया कि पैसे वापस
नहीं आए हैं, तो
महिला ने तुरंत गूगल की शरण मे जाकर मदद मांगी और वहां पर दिखाई दे रहे एक नंबर पर तुरंत
से फोन घुमा दिया। महिला की सबसे बड़ी गलती यही थी।
जिसके बाद महिला को एक लिंक
भेजा गया। फिर उसे लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा,जैसे ही महिला ने लिंक पर क्लिक
किया, उधर जालसाजों ने उसके
फोन का क्लोन कर लिया। देखते ही देखते महिला के एक दूसरे खाते से करीब तीन लाख
रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद महिला के क्रेडिट कार्ड से लाखों का लोन भी ले लिया
गया। ऐसे में महिला को अपने खाली अकाउंट की डिटेल्स देना काफी भारी पड़ गया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)