- Back to Home »
- Tours / Travels »
- रैपिड ट्रेन का तय हुआ किराया सामान का वजन लंबाई चौड़ाई के साथ
Posted by : achhiduniya
21 October 2023
देश को पहली रैपिडेक्स ट्रेन शुक्रवार को
मिल गई 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली
इस ट्रेन में लोग शनिवार से सफर कर पाएंगे। यह ट्रेन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी। रैपिड एक्स ट्रेन में सफर
करने में कितना खर्च आएगा उसकी लिस्ट जारी कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका
किराया स्टैंडर्ड कोच में 3
रुपये
प्रति किलोमीटर होगा जबकि प्रीमियम कोच में 6
रुपये
प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूल किया जायेगा। वहीं आप यदि किसी स्टेशन के
प्लेटफॉर्म में प्रवेश करते हैं तो प्रीमियम कोच के
लिए 40 रुपये और स्टैंडर्ड कोच के लिए 20 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। रैपिड एक्स
रेल का सफर जितना मजेदार होगा,
उसके साथ
ही उसमें यात्रा करने के लिए कुछ नियमों का पालन भी करना होगा। जो आपको जानना बेहद
जरुरी है। रिपोर्ट के मुताबिक रैपिड एक्स रेल में यात्रा करने से पहले यात्री
अधिकतम 25 किलोग्राम भार तक का सामान अपने साथ ले
जा सकेंगे। जिसकी लंबाई 80
सेंटीमीटर, ऊंचाई 30 सेंटीमीटर और चौड़ाई 50 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
.jpg)
.jpg)