Posted by : achhiduniya 05 October 2023

मध्य प्रदेश के धार में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुझे यह सुनके ताज्जुब हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वही बात कहते हैं, जो हम कहते हैं। मैंने एक आदमी से पूछा कि चुनाव में क्या होने जा रहा है। इस पर उसने जवाब दिया कि राजा जा रहा है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब से मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से यहां पर महंगाई बढ़ी है। गरीब जनता की हालत और भी ज्यादा खराब होती जा रही है। वाड्रा ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हर जगह पहुंच जाती है। मगर मध्य प्रदेश में इतना घोटाला हुआ है, फिर भी यहां पर ईडी नहीं पहुंचती है। उन्होंने कहा कि एमपी में महाकाल के 
कॉरिडोर में भी घोटाला हुआ है। बीजेपी की सरकार ने तो भगवान की मूर्ति में भी घोटाला किया है। प्रियंका ने महंगाई से लेकर गरीबी तक के मुद्दे पर बीजेपी की सरकार को घेरा। धार में हुई इस रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि व्यापम घोटाला यहां हुआ। क्या इसकी कभी जांच हुई? अगर आप बीजेपी के खिलाफ लिख दें, तो ईडी तुरंत आप तक पहुंच जाएगी। आपको पूछना चाहिए कि ईडी अभी तक यहां क्यों नहीं आई है? कांग्रेस नेत्री ने कहा कि मां नर्मदा के साथ और महाकाल कॉरिडोर की सप्तऋषियों की मूर्तियों में भ्रष्टाचार हुआ है। 
उन्होंने पूछा कि क्या भगवान के साथ भी कोई भ्रष्टाचार करता है? क्या अब उन्हें (बीजेपी को) बदलने का समय नहीं आ गया है? प्रियंका ने जनता से कहा कि उन्हें किसी की बातों में आने की जरूरत नहीं है। जनता को सब कुछ देखना चाहिए और फिर वोट देना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि जनता को हमारी बातों में भी नहीं आना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है। इस पर बीजेपी ने कोई काम नहीं किया। बीजेपी सरकार ने यहां की हर योजनाओं में घोटाला किया है। हम हमेशा जनता के हितों को ध्यान में रखते हैं।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ TMC कार्यकर्ताओं से भिड़े BJP समर्थक,हावड़ा में सुवेंदु अधिकारी की रैली में लगे जय बांग्ला के नारे।@ झारखंड के सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 जवानों के घायल होने की सूचना।@ उत्तराखंड में 14 वर्षीय लड़की ने दिया बेटे को जन्म, नवजात शिशु के पिता के खिलाफ FIR दर्ज।@ तत्काल टिकट में अब नहीं चलेगी होशियारी, आधार-OTP और AI निगरानी से फर्जीवाड़े पर वार।@ सिर्फ एक माचिस की डिब्बी के लिए ले ली जान, दिल्ली मेट्रो के पास हुई हत्या केस में बड़ा खुलासा।@ मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा को झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा- इसकी सुनवाई जारी रहनी चाहिए।@ जनकपुरी बाइकर मौत मामला-पुलिस ने नहीं दिया कोई जवाब, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी ठेकेदार को दे दी अंतरिम जमानत।@ पत्थरबाजी,आगजनी के लिए व्हाट्सएप पर आया मैसेज- नोएडा हिंसा पर CP लक्ष्मी सिंह ने किया बड़ा खुलासा।@ बंगाली नववर्ष पर SIR को लेकर सियासत, ममता बनर्जी का आरोप- दिल्ली के जमींदार छीन रहे हैं वोट का अधिकार'।@ पंजाब सरकार ने सांसद राघव चड्ढा से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, AAP ने किया केंद्र से सुरक्षा मिलने का दावा।@ डेढ़ करोड़ कैश देने पर राजी था पति, ऐन वक्त पर तलाक से मुकरी पत्नी, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुरानी शादी एक झटके में खत्म कर दी।@ दुर्गापुर में आधी रात थाने के गेट पर पुलिस से भिड़े BJP कार्यकर्ता, TMC से झड़प के बाद मचा बवाल।@ नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सरकार को मिला पूर्व राष्ट्रपति का साथ, पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा- ये ऐतिहासिक।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -