- Back to Home »
- Sports »
- हार से भौकलाए पाकिस्तान ने की ICC से शिकायत लगाया यह इल्जाम....
Posted by : achhiduniya
18 October 2023
बीते 14 अक्टूबर
को अहमदाबाद में भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट खेला गया
था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम
से किए गए अनुचित व्यवहार के लिए ICC से
शिकायत की है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार शाम को अपने आधिकारिक एक्स
हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि उसने भारत बनाम पाकिस्तान के दौरान पाकिस्तानी टीम पर अनुचित आचरण के संबंध में
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में एक आधिकारिक
शिकायत दर्ज की,हालांकि
पीसीबी ने उस घटना के बारे में नहीं बताया है, जिसके
संबंध में शिकायत की गई है। पीसीबी ने यह भी कहा कि वह विश्व कप 2023 को कवर करने के इच्छुक पाकिस्तान पत्रकारों के लिए वीजा में देरी पर
औपचारिक विरोध दर्ज करा रहा है। पीसीबी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी पत्रकारों के लिए वीजा में देरी और
मौजूदा विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान प्रशंसकों के लिए
वीजा नीति की अनुपस्थिति पर आईसीसी के समक्ष एक और औपचारिक विरोध दर्ज कराया है।
पाकिस्तान
के टीम निदेशक और मुख्य कोच मिकी आर्थर ने भारत से हार के बाद भीड़ के व्यवहार और
उनकी टीम पर इसके प्रभाव के बारे में बात की,सूत्र ने कहा कि जका भारत के खिलाफ
खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद निराश थे और लौटने से पहले उन्होंने उनसे कहा था
कि वे अहमदाबाद की हार को भूल जाएं और अपने शेष मैचों पर ध्यान दें। वहीं
आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने जवाब दिया कि खेल की विश्व संचालन संस्था
विश्व कप कराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)