- Back to Home »
- State News »
- अगला मुख्यमंत्री अजित पवार को बनाने में लगे NCP कार्यकर्ता...
Posted by : achhiduniya
28 October 2023
महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से एक पुराना वीडियो ट्वीट किया गया
था। जिसमें देवेन्द्र फड़णवीस को मैं फिर
आऊंगा के संदेश के साथ देखा गया, जिसके चलते महाराष्ट्र की राजनीति
में बहस छिड़ गई। फिलहाल बीजेपी की ओर से उस ट्वीट को हटा लिया गया। वहीं अब एनसीपी नेता धर्मराव बाबा अत्राम का
कहना है कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहते हैं, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति में कभी भी
कुछ भी हो सकता है। राज्य
के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम का कहना है कि उन्होंने
अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। जिसके बाद से ही
महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। धर्मराव बाबा
अत्राम के अनुसार उन्होंने अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरे राज्य में
दौरे करने शुरू कर दिए हैं। जिससे आगामी चुनाव में एनसीपी की सीटों को ज्यादा से
ज्यादा बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि
जल्दी ही अजित पवार विदर्भ का दौरा करेंगे।
बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में अजित
पवार को मुख्यमंत्रई बनाए जाने की चर्चा के बीच धर्मराव बाबा अत्राम ने कहा था कि
हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश करेंगे, जिससे की
अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाया जा सके।


