Posted by : achhiduniya 03 October 2023

NIA ने एक ऐसे टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है जो आईएसआई की मदद से चल रहा था। इस मॉड्यूल के तीन आतंकियों को NIA ने गिरफ्तार किया। तीनों आतंकवादियों के पास BTEK की डिग्री है। इनमें से एक आतंकवादी जामिया मिलिया इस्लामिया से Phd कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने IED बनाई थी और बाद में दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के हलद्वानी में कई जगहों पर उसका टेस्ट भी किया था। आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ अब्दुल्ला उर्फ मोहम्मद इब्राहिम उर्फ प्रिंस 
(31), मोहम्मद रिजवान अशरफ (28) और मोहम्मद अरशद वारसी (29) के रूप में हुई है। तीनों आतंकी टेरर मॉड्यूल तैयार कर एक बड़ी प्लानिंग पर काम कर रहे थे। NIA के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक शाहनवाज ने आईईडी लगाने और टारगेट किलिंग के लिए मुंबई, सूरत, वडोदरा, गांधीनगर और अहमदाबाद में भीड़-भाड़ वाली जगहों मजार/दरगाह, VIP लोगों, राजनीतिक नेताओं के रूट आदि की रेकी भी की थी। पुलिस के मुताबिक झारखंड के हजारीबाग में जन्मे शाहनवाज ने राजस्थान को कोटा में इंजीनियरिंग की कोचिंग की।


2016 में एनआईटी विश्वेश्वरैया, नागपुर से माइनिंग में बीटेक की डिग्री ली थी। दूसरा आरोपी वारसी झारखंड का मूल निवासी है। वारसी ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से पढ़ाई की और 2016 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद, वह 2016 में दिल्ली चला गया और जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) में पढ़ाई की।  2018 में मार्केटिंग और ऑपरेशंस में एमबीए पूरा किया। वर्तमान में, वह इस्लामिक सिद्धांतों में पीएचडी कर रहा था। पुलिस ने कहा कि उसने जामिया नगर के एक संस्थान में भौतिकी शिक्षक के रूप में भी काम किया और विज्ञान और गणित का घरेलू ट्यूशन भी दिया।तीसरे आरोपी अशरफ का जन्म सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। उसने 2017 में गाजियाबाद के एक कॉलेज से इन्फॉरमेंशन एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक पूरा किया। ये सभी दिल्ली में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -