- Back to Home »
- State News »
- सड़क तक नहीं MH-CM शिंदे के गोद लिए गावं में, बीच रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया आदिवासी महिला ने....
सड़क तक नहीं MH-CM शिंदे के गोद लिए गावं में, बीच रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया आदिवासी महिला ने....
Posted by : achhiduniya
03 October 2023
ठाणे के पटिकाचा पाड़ा गांव जहां एक महिला को प्रसव
पीड़ा के बाद कुछ ग्रामीण ढोली (कपड़े के बने स्ट्रेटचर)में लेकर अस्पताल जा रहे
हैं। रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद
महिला और बच्चे को एक निजी वाहन से कसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले
जाया गया। एक ग्रामीण ने कहा कि महिला को अपने गांव से निकटतम पीएचसी तक ले जाते
समय उन्होंने नदियों और कठिन इलाकों को पार किया। महिला को रास्ते में ही प्रसव
पीड़ा शुरू रहो गई। लोगों ने पूरी कोशिश की उसे प्रसव से पहले अस्पताल तक पहुंचा
दिया जाए,लेकिन महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना का एक
वीडियो
सामने आया है। बताया जाता है कि सीएम एकनाथ शिंदे ने इस गांव को लिया था गोद, लेकिन सड़क तक नहीं बन सकी। गौरतलब है की आदिवासी गांव के सड़क के लिए पिछले कई सालों से मांग
की जा रही है। बारिश के दौरान इस गांव की स्थिति और भी खराब हो जाती है। किसी के
अचानक बीमार होने या गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए कपड़ों की ही ढोली
का सहारा लेना पड़ता है।
शाहपुर तालुका के आदिवासी गांव पटकी पाडा में जाने के लिए
सड़क ना होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए भारी परेशानी
का सामना करना पड़ता है। आदिवासी महिलाओं को ढोली के सहारे अस्पताल ले जाया जा रहा
था। उस महिला के साथ गांव की और भी कई सारी आदिवासी महिलाएं मौजूद थी लेकिन रास्ते
में ही महिला को अधिक दर्द शुरू हो गया जिसके चलते रास्ते के किनारे ही उस महिला
की डिलीवरी कराई गई।
.jpg)
.jpg)
.jpg)