Posted by : achhiduniya 02 November 2023

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान से पहले वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी की महिला प्रत्याशी पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा का महिलाओं को 500-500 रुपए के नोट बांटने का वीडियो वायरल हो गया। 30 सेकेंड के इस वीडियो के सामने आने के बाद सियासत भी गर्म हो गई है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके महिलाओं को पैसे दे रही हैं। इस दौरान पैसे मिलने के बाद महिलाओं ने भावना दीदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के हाथ में 500 रुपये के नोट हैं जो वह महिलाओं को बांट रही हैं। पैसे कम पड़ने पर गाड़ी में 
बैठे भाजपा के एक कार्यकर्ता गाड़ी से पैसे निकालकर महिलाओं को नोट पकड़ाते हुए भी देखे जा सकते हैं। बता दें कि भावना बोहरा छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह की भतीजी हैं। पंडरिया विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा का पैसे बांटने का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार और अडानी के पैसे को छत्तीसगढ़ में इस्तेमाल कर चुनाव को प्रभावित कर रही है और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। वहीं सुशील आनंद शुक्ला ने कहा इस मामले को लेकर हम चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। छत्तीसगढ़ के पहले चरण का चुनाव 7 नवम्बर को होना है और मतदान को अब चार दिन ही बचे हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -