- Back to Home »
- Crime / Sex »
- ड्रग्स फैक्ट्री में क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर 250 करोड़ का रॉ मैटेरियल किया जब्त....
Posted by : achhiduniya
02 November 2023
औरंगाबाद शहर के
पैठण में एमआईडीसी स्थित महालक्ष्मी केमिकल वर्क्स नाम की फैक्ट्री में मुखबिर से
मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर डीआरआई की गुजरात यूनिट के
साथ मिलकर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की। यहां से 250 करोड़ का ड्रग्स और ड्रग्स बनाने का रॉ मैटेरियल बरामद किया। क्राइम
ब्रांच को मुखबिरों से पुख्ता सूचना मिली थी कि यहां सिंथेटिक ड्रग्स बनाया जाता
है, जिसे एमडी ड्रग्स के नाम से जाना जाता है। तमाम
नियम कानून को ताक पर रखकर यह फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले संदीप
और जीतेश नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जीतेश
औरंगाबाद की इस फैक्ट्री में ड्रग्स बनाकर विदेशों में भी
सप्लाई करता था। पुलिस इस मामले में अब यह तफ्तीस कर रही है कि जीतेश के कस्टमर
कौन-कौन थे और उसकी पूरी सप्लाई चैन किस तरह से काम करती थी। जीतेश हिनोरिया या
जीतेश पटेल नामक शख्स यह ड्रग बनाता है। करीब एक महीने की पुख्ता छानबीन और रेकी
के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने जीतेश के घर और फैक्ट्री पर एक साथ रेड की, जहां से 23 किलो कोकेन, 2.9 किलो
मेफेड्रोन और 30 लाख कैश बरामद किया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)