- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेसी अगर AIMIM वालों को दूध पिला कर इतना बड़ा नहीं करती तो आज दूसरी पार्टियों को ब्लैकमेल करके पैसा न कमाते..बीजेपी उम्मीदवार टी राजा सिंह
कांग्रेसी अगर AIMIM वालों को दूध पिला कर इतना बड़ा नहीं करती तो आज दूसरी पार्टियों को ब्लैकमेल करके पैसा न कमाते..बीजेपी उम्मीदवार टी राजा सिंह
Posted by : achhiduniya
15 November 2023
30 नवंबर 2023 को तेलंगाना
में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी दल के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस
पार्टी ने AIMIM को बीजेपी की बी टीम बताया था। तेलंगाना के
गोशामहल सीट से बीजेपी उम्मीदवार टी राजा सिंह ने कांग्रेस और AIMIM पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस भारत राष्ट्र
समिति (BRS) को मुसलमानों का वोट
बेचती है। उन्होंने कहा,कांग्रेसी
अगर AIMIM वालों को दूध पिला कर इतना बड़ा नहीं करती तो आज
ये इतने बड़े नहीं होते और चुनाव वाले
राज्यों में जाकर दूसरी पार्टियों को
ब्लैकमेल करके पैसा न कमाते। टी राजा सिंह ने कहा,भले ही आज AIMIM कांग्रेस की दुश्मन हो गई, लेकिन पहले तो दोनों दोस्त थे। पहले तो दोनों
मिलकर सीटें बांटकर वोट बेच लेते थे। बीजेपी और AIMIM को लेकर
राजा सिंह ने कहा,दूध में
नमक डालोगे तो दूथ फट जाएगा। AIMIM नमक है और हम दूध हैं। आज तक से बात करते हुए टी
राजा ने कहा,कांग्रेस की सरकार
के समय उनका पैर पकड़कर AIMIM ने धंधा किया। सरकार की मदद से ये लोग सरकारी
जमीन पर कब्जा करते हैं और वहां 100 करोड़
का मकान बना लेते हैं। आज नहीं तो कल तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनेगी। हम
असदुद्दीन ओवैसी को कहां भेजेंगे यह आने वाला समय बताएगा। देशद्रोहियों का समर्थन
करने वालों की जगह बीजेपी में नहीं रहेगी।


