- Back to Home »
- Politics »
- क्या चुनावी वादे और गैरंटिया लगा पाएगी एमपी में कांग्रेस का बेड़ा पार...?
Posted by : achhiduniya
01 November 2023
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावी
तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टिया वोटरों को अपने पाले में लेने के लिए लोक
लुभाने वादे कर रही है। मुफ़्त बिजली से लेकर मुफ़्त टैब-लैपटॉप तक देने को तैयार
है। इसमें मध्य प्रदेश थर्ड स्टेप में कांग्रेस सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रचार
प्रसार करने जा रही है। इन प्रचार-प्रसार में कमलनाथ की ओर से दी गई 11 गारंटियों को बड़े
नेताओं की मौजूदगी में विभिन्न माध्यमों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक
पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस की ओर से भाजपा पर लगाए गए आरोपों
के पत्र को भी आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। ये काम बाकायदा पार्टी के
दिग्गज नेता सड़क पर उतर कर खुद
करेंगे। कांग्रेस के इस जनसंपर्क अभियान की
शुरुआत 3 नवंबर से होगी और यह करीब 10 दिनों तक
चलेगा। इस दौरान कांग्रेस की सरकार बनने पर दी जाने वाली 11 गारंटियों
को प्रदेशभर में जनता तक पहुंचाया जाएगा। जिसमें प्रदेश की आधी आबादी को साधने की
दिशा में कांग्रेस की ओर से सरकार बनने के बाद शुरू करने वाली नारी सम्मान योजना
का खास तौर पर जिक्र होगा। दरअसल, इस योजना के तहत हर माह महिलाओ को 1500 रुपये, महंगी गैस
से जूझ रहे लोगों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर। 100 यूनिट का
बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का हाफ,किसानों को 5 हॉर्स पावर
तक बिजली बिल माफ, पुराने बिजली के बिल माफ, 12 घंटे बिजली
देने और बिजली बिलों को लेकर किए गए आंदोलन के दौरान लगे केस वापस लेने का वचन दिया
गया है।
ओबीसी वर्ग को साधने के लिए सरकार बनने
पर जातिगत जनगणना कराने का वचन और प्रदेश के लाखों कर्मचारी परिवारों को साधने की
दिशा में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन की बहाली आदि वादों का प्रचार प्रसार किया
जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने में कांग्रेस जी जान से जुट गई है। पार्टी अपने
फेवर में जनमत बनाने के लिए चुनाव से ठीक पहले अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती है।
जिससे कि इस अभियान का चुनाव में ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।
.jpg)
.jpg)
.jpg)