- Back to Home »
- Crime / Sex »
- छत्तीसगढ़ में सोने–चांदी के साथ लगभग 1 करोड़ का माल जब्त....
Posted by : achhiduniya
01 November 2023
छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को होने वाले चुनाव को देखते हुए प्रदेश में आचार संहिता लागू है। प्रदेश
में साफ-सुथरा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर
वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी बीच पुलिस को ये सफलता हाथ लगी। छत्तीसगढ़ के
कोंडागांव जिला मुख्यालय के मर्दापाल में वाहनों की चेकिंग के दौरान बुधवार को चार
वाहनों से एक किलो 400 ग्राम
सोना और 60 किलो 500 ग्राम चांदी के साथ ही लगभग पौने दो
लाख 69 हजार रुपए कैश बरामद हुए।
इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुयए आंकी गई है। विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को
प्रभावित करने वाली वस्तुओं के परिवहन पर रोकथाम के
लिए कलेक्टर और जिला
दण्डाधिकारी दीपक सोनी के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से
लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोंडागांव विधानसभा के अनुविभागीय
दंडाधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी निमित्तेश
सिंह ने जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पांच वाहनों
से ये सामग्री बरामद की गई।
.jpg)
.jpg)
.jpg)