- Back to Home »
- Discussion »
- पांचवीं भारत-अमेरिका ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता
Posted by : achhiduniya
10 November 2023
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर कहा, पांचवीं भारत-अमेरिका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता की
सह-अध्यक्षता करने के लिए नयी दिल्ली पहुंचने पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी
ब्लिंकन का हार्दिक स्वागत है। यह संवाद अमेरिका
और भारत के बीच शीर्ष-स्तरीय चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करेगा, जिसमें
महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और वैश्विक मामलों को संबोधित किया जाएगा। अमेरिकी विदेश
मंत्री एंटनी ब्लिकन भारत-अमेरिका
‘‘टू प्लस टू'' विदेश और रक्षा मंत्री
स्तरीय वार्ता में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। टू प्लस टू संवाद होगा। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड
ऑस्टिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। वार्ता में भारतीय पक्ष का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश
मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। इस दौरान भारत-प्रशांत क्षेत्र में
होने वाले विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग
मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन और रक्षा मंत्री
ऑस्टिन अपने भारतीय समकक्षों, विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा
मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

