- Back to Home »
- Judiciaries »
- पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार....
Posted by : achhiduniya
10 November 2023
उच्चतम
न्यायालय ने पंजाब की भगवंत मान सरकार से पूछा कि विधानसभा के बजट सत्र की बैठक
को स्थगित क्यों किया गया,
अनिश्चितकाल के लिए सत्रावसान क्यों
नहीं किया गया। हमारा देश स्थापित परंपराओं पर चल रहा है और उनका पालन किया जाना
चाहिए। पंजाब में जो हो रहा है,हम उससे खुश नहीं हैं, यह गंभीर चिंता का विषय है। वहीं
पंजाब के राज्यपाल की तरफ से विधानसभा
से पारित विधेयकों को मंजूरी न देने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज हो गया है। कहा- आप आग से खेल रहे हैं। यह लोकतंत्र है। जनप्रतिनिधियों की तरफ से पास बिल को इस तरह नहीं अटकाया जा सकता। आप यह नहीं कह सकते कि विधानसभा का सत्र ही गलत था। केंद्र की तरफ से कोर्ट में मौजूद सॉलिसीटर जनरल ने 1 हफ्ते में हल का भरोसा दिया।

