- Back to Home »
- Politics »
- वो कौनसा पंजा था जो जनता का हक मारता था..? पीएम मोदी
Posted by : achhiduniya
14 November 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए
बैतूल पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस
जमकर हमला बोलते हुए कहा,कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे
वादे एक पल भी नहीं टिक सकते। मोदी की गारंटी का मतलब है- गारंटी पूरा होने की
गारंटी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा ये मोदी को गालियां इसलिए देते हैं, क्योंकि मोदी ने इनके भ्रष्टाचार और
घोटालों पर रोक लगा दी है। ये वो लोग हैं, जिनके एक प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से 1 रुपया निकलता है तो गांव में जाते जाते
वो 15 पैसे रह जाते हैं। वो कौन
सा पंजा था, जो ये पैसे मारता था? मोदी ने कहा ये चुनाव है,मध्य
प्रदेश के विकास को डबल इंजन की रफ्तार देने के
लिए। नौजवानों, महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर देने
के लिए। कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार के पंजे को मध्य प्रदेश से दूर रखने के लिए।
पीएम
ने आगे कहा कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासी समाज के वोट बटोरे,लेकिन सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल, स्कूल
जैसी सुविधाओं से आदिवासियों को कांग्रेस ने हमेशा दूर रखा। कांग्रेस जो वादा करती
है, वो कभी पूरा नहीं करती। पिछली बार कर्जमाफी का
वादा सरकार बनने के डेढ़ साल बाद तक ये लोग पूरा नहीं कर पाए। वहीं दूसरी तरफ
भाजपा है, जो जितना वादा करती है, उससे भी
ज्यादा करने का प्रयास करती है। पीएम ने कहा हमारे दिल में
आदिवासियों के लिए जगह है। इसलिए जब मौका आया, तो भाजपा ने आपके गौरव को मान दिया, आपकी भावनाओं को समझा।
इसलिए एक
आदिवासी गांव में पैदा हुई बेटी, गरीब
परिवार में पैदा हुई बेटी द्रौपदी मुर्मू जी आज देश की राष्ट्रपति हैं और देश का
नेतृत्व कर रही हैं। पीएम ने कहा मध्य प्रदेश भाजपा ने हर क्षेत्र, हर वर्ग के लिए शानदार संकल्प पत्र
जारी किया है। ये संकल्प पत्र मध्य प्रदेश के लोगों का विकास पत्र है। हर आदिवासी
बाहुल्य ब्लॉक में एकलव्य आवासीय विद्यालय, हर आदिवासी जिले में एक मेडिकल कॉलेज, लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ साथ पक्के आवास, किसानों के धान और गेहूं की MSP के लिए भी MP भाजपा की गारंटी की चारो तरफ वाहवाही
हो रही है।


