- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- इस मोड का इस्तेमाल करने से लैपटॉप बचाएगा बिजली....
Posted by : achhiduniya
12 November 2023
टेक्नॉलाजी के चलते
हर काम ऑनलाइन होने से लैपटॉप का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। लोग
इसे काफी देर तक इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई लोग अपने लैपटॉप को बंद करने के
बजाए उसे स्लीप मोज पर रखते हैं। हालांकि, लैपटॉप
स्लीप मोड में भी बिजली की खपत करता है। वहीं हाइबरनेट मोड पर लैपटॉप रखने से
बिजली कम खपत होती है। यह स्लीप मोड के मकाबले काफी ज्यादा बिजली की बचत करता है। कई
लोगों को इस फीचर के बारे में अच्छे से जानकारी होती है,
लेकिन
फिर भी वह वह इसका इस्तेमाल करने में
संकोच करते हैं। वह सोच में पड़ जाते हैं कि
हाइबरनेट फंक्शन का इस्तेमाल करना चाहिए कि नहीं करना चाहिए। बता दें कि आप अपने डिवाइस
को 7 से 8
घंटे
के लिए हाइबरनेट पर आराम से रख सकते हैं। सिस्टम को शटडाउन कर देना सबसे बेहतर
विकल्प है, लेकिन आप सिस्टम को 7
से
8 घंटे के लिए बंद करना चाहते हैं तो हाइबरनेट
एक अच्छा विकल्प होता है। हाइबरनेट फीचर मोड पर लैपटॉप को बंद करने का एक
फायदा है कि आपका सिस्टम बिजली कम खाता है, जिससे
बिजली की बचत होती है। इसके अलावा जब आप
हाइबरनेट मोड पर लैपटॉप को रखते हैं, तब
आपके लैपटॉप की वर्तमान कंडीशन में चल रहे प्रोग्राम्स मेमोरी और रैम में सेव नहीं
होते है बल्कि हार्ड ड्राइव में जाकर सेव हो जाते हैं।


