Posted by : achhiduniya 12 November 2023

बीते दो दिनो में अजित अपने चाचा शरद पवार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले हैं। शाह और अजित के मुलाकात के दौरान एनसीपी नेता प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे भी साथ थे। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के मुताबिक शरद और अजित की मुलाकात दीवाली उत्सव को लेकर था। हालांकि, अजित से एक दिन पहले शरद पवार से मंत्री दिलीप वलसे पाटील भी मिले थे। सुप्रिया ने इसका कोई जवाब नहीं दिया है। शाह से मुलाकात पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि एक बीमार व्यक्ति अगर दिल्ली किसी गैर-बीमार व्यक्ति से मिलने जा रहा है, तो यह संभव है कि कुछ पक रहा होगा? गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र 
विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर को निर्देश दिया है कि शिवसेना के शिंदे समर्थित 16 विधायकों की सदस्यता पर 31 दिसंबर तक अपना आखिरी फैसला लें। माना जा रहा है कि शिंदे समेत 16 विधायकों की सदस्यता रद्द हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि एनसीपी के बागियों पर भी 31 जनवरी 2024 तक महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर कोई फैसला लें। शरद पवार ने अजित समेत 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दाखिल की है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में 31 दिसंबर के बाद शिंदे गुट का बोरिया बिस्तर बंध जाएगा। मुख्यमंत्री समेत सरकार के अधिकांश मंत्रियों की सदस्यता रद्द हो जाएगी। 






एनसीपी जब टूटी थी, तब भी इस बात की चर्चा सबसे ज्यादा थी कि अजित पवार को शिंदे की जगह पर मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। पवार परिवार को करीब से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजय आउते कहते हैं- इसे औपचारिक मुलाकात ही कहा जाना चाहिए। 
महाराष्ट्र में यह चर्चा जरूर है कि दोनों अलग-अलग होने के बाद भी एक है। आउते आगे कहते हैं- इस चर्चा में दम भी है। इसकी बड़ी वजह बारामती की स्थानीय राजनीति है। अगर अजित के खिलाफ शरद खड़े हो जाएंगे तो सुप्रिया का सांसद बनना और अजित का विधायक बनना मुश्किल हो जाएगा। आउते के मुताबिक शरद और अजित दोनों इसलिए भी समय-समय पर मिलते रहते हैं और कार्यकर्ताओं को अघोषित संदेश देते रहते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -