- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- रेव पार्टिस में ड्रग्स के बाद अब सांपों के जहर का नशा बना मौज मस्ती का जरिया....
Posted by : achhiduniya
03 November 2023
दिल्ली, नोएडा और आसपास जो भी रेव पार्टियां होती हैं, उसके आयोजकों के कनेक्शन ड्रग डीलर्स के साथ
सांपों के ऐसे स्मगलर्स से है, जो इन
पार्टियों में जहरीले सांप लेकर पहुंचते हैं और युवाओं को इसका नशा चखाते हैं। हालांकि
ये नशा बहुत खतरनाक है। अक्सर इसमें लोग
मर भी जाते हैं या पागल हो सकते हैं। पिछले साल ही इस तरह के एक वाकये में दिल्ली
पुलिस ने सांप तस्करों के एक गिरोह को जब पकड़ा तो पता लगा कि जहरीले सांपों का
चलन नशे की पार्टियों में होने लगा है। हालांकि जहरीले सांपों का दंश लेकर नशा
करना बहुत घातक है,लेकिन नशेड़ी युवा इसे आजमाने में पीछे नहीं। वाइल्ड लाइफ
कंर्जवेटर मृदुल वैभव ने इस पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया कि ये पूरा खेल कैसे
होता है और किस तरह इसमें नशा सिर चढ़कर बोलने लगता है। एक सक्रिय वाइल्ड लाइफ
कंजरवेटर का कई सालों से काम कर रहे मृदुल बताते हैं, कि ये काम पहले पुष्कर से
शुरू हुआ। जहां
हिप्पियों और नशेड़ियों को इस तरह के नशे से रू-ब-रू कराया गया। उसके बाद इसका चलन
दिल्ली एनसीआऱ की रेव पार्टियों तक पहुंचा।
दूसरे
ड्रग्स की तुलना में मनुष्य कोबरा या जहरीले सांपों के विष से जो नशा आता है, उसमें नशा करने वाले की चेतना रह ही नहीं जाती, वह एक काल्पनिक दुनिया में चला जाता है और 08-10 घंटे उसी में गोता लगाते हुए उसका आनंद लेता रहता
है। बाकि सभी नशों में आमतौर पर आपकी चेतना बनी रहती है और आपको अंदाज रहता है कि
आप क्या कर रहे हैं या आपके साथ क्या हो रहा है। आमतौर पर कोबरा या अन्य जहरीले
सांपों के जरिए नशा लेने वाले की जीभ, होठों या हाथों या किसी हिस्से पर बहुत बारीक स्पर्श कराया जाता है।
जहरीले सापों की जहर की तीव्रता का हजारवां या कुछ सौवां हिस्सा नशेड़ियों के शरीर
में पहुंचाया जाता है। कई बार ये सीरिंज से भी शरीर में इनसर्ट करते हैं। कोबरा
जैसे सांप जब काटते हैं और पूरी तरह से अगर उनके विष शरीर में जाता है तो आदमी के
लिए जानलेवा साबित होता है,
लेकिन अगर यही विष कंट्रोल्ड तरीके से बहुत ही कम अंश
में लिया जाए तो दिमाग में चढ़कर प्रचंड नशे की स्थिति में ला देता है। आदमी इसके
नशे में आने के बाद एक अलग ही दुनिया में चला जाता है। कोबरा से नशे के लिए कटवाने
की प्रक्रिया भी हर कोई न
ही कर
सकता है और ना ही करा सकता है, ये काम
बहुत पारंगत सपेरे या सांपों के एक्सपर्ट स्मगलर करते हैं। वो इन रेव पार्टियों
में अपने जहरीले कोबरा सांपों के साथ पहुंचते हैं और इस नशे को देने की एवज में
बहुत मोटा पैसा वसूलते हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)