Posted by : achhiduniya 03 November 2023

बीजेपी सांसद और संसदीय आचार समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी ने एथिक्स कमेटी में महुआ मोइत्रा की पेशी के दौरान क्या-क्या हुआ था, उसका ब्योरा देते हुए उन्होंने बताया कि एथिक्स कमेटी के सामने टीएमसी सांसद ने खुद अपनी पर्सनल बातें साझा की थीं,जबकि कमेटी मेंबर्स कारोबारी हीरानंदानी द्वारा दायर हलफनामे तक सीमित रहना चाहते थे, जब उनसे हलफनामे से जुड़े सवाल पूछे जाने लगे तो वह भड़क गईं और एथिक्स कमेटी के चेयरमैन और मेंबर्स के साथ गंदी भाषा का इस्तेमाल करने लगीं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को 15 अक्टूबर को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया था कि मोइत्रा द्वारा लोकसभा में हाल के दिनों 
तक पूछे गये 61 प्रश्नों में से 50 प्रश्न अडाणी समूह पर केंद्रित थे। इसके बाद महुआ मोइत्रा के कैश-फॉर-क्वेरी मामले पर सवाल उठे थे। पत्र में आरोप लगाया गया था कि मोइत्रा ने अडानी समूह को टारगेट करने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत ली थी। TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे कैश फॉर क्वेरी के आरोप पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि उन्होंने (महुआ मोइत्रा) जनता के सामने एक गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईटी मिनिस्ट्री ने कमेटी के बताया है कि महुआ की आईडी से दुबई से कम से कम 47 बार लॉगिन किया गया था। 
कमेटी ने बीते 26 अक्टूबर को हुई बैठक के बाद तीनों मंत्रालयों से जानकारी मांगी थी। संसदीय आचार समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी ने बताया कि पेशी के दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने शालीनता की सारी हदें पार कर दी थीं। हमने मोइत्रा को हमारे सवालों का जवाब देने के लिए बुलाया था। इस दौरान कमेटी चेयरमैन विनोद सोनकर ने उनसे कुछ सवाल पूछे। उनके सवाल कारोबारी दर्शन हीरानंदानी द्वारा दिए हलफनामे तक सीमित थे।  इसलिए हलफनामे से बाहर जाने का सवाल ही नहीं उठता। सारंगी ने आगे बताया कि महुआ मोइत्रा एक घंटे से अधिक समय तक बात करती रहीं। इस दौरान उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में भी बातें की, जिसमें शायद ही किसी मेंबर्स को दिलचस्पी थी। एथिक्स कमेटी की मेंबर सारंगी ने कहा,जब कमेटी वापस हलफनामे से जुड़े सवालों पर आई तो महुआ अपना आपा खो बैठीं और चेयरमैन और अन्य सदस्यों के खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल करने लगीं। उनका आचरण बेहद अहंकारभरा था। वह बहुत असभ्य थीं। वह एक फर्जी कहानी बनाने की कोशिश कर रही हैं और खुद को पीड़ित दिखाकर विक्टिम कार्ड खेलकर देश की जनता को गुमराह कर रही हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -