Posted by : achhiduniya 20 November 2023

वर्ष 2021 में गुरुद्वारा परिसर के भीतर एक पाकिस्तानी मॉडल की नंगे सिर वाली तस्वीरों की सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना हुई थी। वहीं अब पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के परिसर में कथित तौर पर एक दावत आयोजित की गई, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह कहलों ने आरोप लगाया है कि दावत के दौरान शराब और मांस परोसा गया, जो सिख समुदाय की मान्यताओं के ख़िलाफ़ है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान 
सरकार से इसके लिए जिम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का आग्रह कियाकहलों ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट X पर पोस्ट किया, अस्वीकार्य...! मैं गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के पवित्र परिसर के भीतर हुई अपवित्रता की घटना की कड़ी निंदा करता हूं, जहां शराब और मांस के साथ दावत का आयोजन किया गया @GovtofPakistan को सभी ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने ज़ोर देकर कहा कि यदि कार्यक्रम गुरुद्वारा करतारपुर साहिब परिसर के भीतर हुआ है, तो यह मर्यादा और सिख भावनाओं का उल्लंघन है,विशेषकर ऐसे स्थान पर, जो गुरु नानक देव से करीबी से जुड़ा है।
उन्होंने निराशा जताते हुए कहा, अधिकारियों को इस तरह के कृत्य में शामिल होने से बचना चाहिए था,क्योंकि इससे दुनियाभर में बसे सिख समुदाय की भावनाएं आहत होंगी। DSGMC के प्रवक्ता मनजीत सिंह भोमा ने कार्यक्रम के गुरुद्वारा करतारपुर परिसर के अभिन्न अंग PMU कार्यालय के पास होने की बात ज़ोर देकर कही और आयोजकों से सार्वजनिक माफ़ी की मांग की। खालसा वॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब दुनियाभर में बसे सिखों के लिए बहुत अहम है, और किसी भी कथित अनादर के कारण सिख समुदाय की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की जाएगी। 


खालसा वॉक्स की ख़बर के मुताबिक, घटना पर चिंता जताते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने वीडियो तथा उसके संभावित प्रभावों को गंभीरता से लिया है। इस घटना ने सिख रहत मर्यादा का कड़ाई से पालन करने और धार्मिक स्थलों के प्रबंधन के ज़िम्मेदार होने की ज़रूरत के बारे में चिंताओं को एक बार फिर जगा दिया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -