- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- पाँच साल लिव-इन रिलेशनशिप के बाद बच्चे पैदा करने की हुई इच्छा इसलिए सैफ से की शादी करीना कपूर ने खोले राज
पाँच साल लिव-इन रिलेशनशिप के बाद बच्चे पैदा करने की हुई इच्छा इसलिए सैफ से की शादी करीना कपूर ने खोले राज
Posted by : achhiduniya
14 November 2023
करीना कपूर से शादी करने से पहले सैफ अली खान ने एक्ट्रेस अमृता सिंह से
शादी की थी। उनके दो बच्चे इब्राहिम अली खान और सारा अली खान हैं। अमृता से अलग होने के कई सालों बाद सैफ ने करीना से शादी की। साल 2004 में सैफ अली खान ने अमृता से तलाक लिया था। साल 2007 में टशन की शूटिंग के दौरान करीना और सैफ अली खान करीब आ गए और दोनों के बीच प्यार
हो गया। इसके बाद से ही दोनों साथ रहने लगे। पांच सालों तक डेट करने के बाद साल 2012 में सैफ ने करीना संग शादी कर ली। दोनों की
शादी की
बॉलीवुड में खूब चर्चा रही। द डर्टी मैगजीन से
बात करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेसकरीना कपूर ने पाँच साल तक साथ रहने के बाद सैफ से शादी करने
के पीछे का कारण बताया है और कहा कि परिवार शुरू करने और बच्चे पैदा करने की चाहत
के कारण उन्होंने सैफ से शादी करने का फैसला किया। इंटरव्यू में बात करते हुए
करीना कपूर खान ने कहा, अब आपकी शादी करने का
मकसद बच्चा पैदा करना हो गया है। सही कहा न? मेरा मतलब है कि आज कि परिस्थिति में बिना शादी किए भी साथ रहा जा सकता है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो सैफ
के साथ पांच सालों तक साथ लिव इन में रहीं, लेकिन उन्होंने शादी जैसा बड़ा कदम तब उठाया जब उन्होंने तय कर लिया कि
उन्हें बच्चे पैदा करने हैं।


