- Back to Home »
- State News »
- केजरीवाल की गिरफ़्तारी की आशंका के चलते जेल से सरकार चलाने की तैयारी कर रही आप....
Posted by : achhiduniya
06 November 2023
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई
थी। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ
भारद्वाज और आतिशी ने कहा कि इस मामले में ईडी को एक राजनीतिक हथियार की तरह
इस्तेमाल किया जा रहा है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज केंद्र सरकार और भारतीय
जनता पार्टी को सबसे ज्यादा समस्या आम आदमी पार्टी से है। यह लोग हमारे विधायकों, सांसदों
पर फर्जी के मुकदमे करा रहे हैं। अब यह लोग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को
गिरफ्तार
करने की फिराक में हैं। सौरभ ने बताया कि आज की बैठक में सभी विधायकों ने
अपनी बातें रखीं और सभी ने अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की
बात कही। वहीं आतिशी ने कहा कि ये
लोग चाहे तो अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दे, लेकिन वह सीएम पद से
इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर सीएम को गिरफ्तार किया जाता है तो दिल्ली
की सरकार जेल से चलेगी।


