- Back to Home »
- Astrology / Vastu »
- धनतेरस पर स्टील/प्लास्टिक से दुर्गती पीतल से समृद्धि,आखिर क्यों धनतेरस के दिन पीतल बर्तन खरीदना है लाभी क्या है वैज्ञानिक व धार्मिक रहस्य....?
धनतेरस पर स्टील/प्लास्टिक से दुर्गती पीतल से समृद्धि,आखिर क्यों धनतेरस के दिन पीतल बर्तन खरीदना है लाभी क्या है वैज्ञानिक व धार्मिक रहस्य....?
Posted by : achhiduniya
10 November 2023
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने के पीछे का
कारण क्या है...? आखिर क्यों धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक पौराणिक
कथा के मुताबिक कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर समुद्र मंथन हो रहा था और
इसी दिन भगवान धन्वंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि के हाथों में पीतल
का कलश था इसलिए इस दिन पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। जो अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक के साथ धन संपदा मान्यता है कि अगर धनतेरस के दिन आप किसी भी वस्तु की खरीदारी करते हैं तो
आपको उसमें
13 गुना ज्यादा वृद्धि होती
है। इसलिए कई लोग इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं। यहां तक की
लोगों के द्वारा चांदी के लक्ष्मी- गणेश और चांदी के सिक्के भी घर लाए जाते हैं
ताकि घर में बरकत बनी रहे और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे। जहां
धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है, वहीं कुछ चीजें
ऐसी भी है जिसे खरीदने से बचना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन स्टील और
प्लास्टिक के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। इसे खरीदना अशुभ माना जाता है। एल्यूमीनियम
भी दुर्भाग्य का प्रतीक होता है। ध्यान रहे धनतेरस के दिन आप कोई भी धारदार चीज ना
खरीदे इससे घर की शांति भंग हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन
बाजार से नई धातुओं को खरीदना शुभ होता है। [नोट यह ज्योतिष मार्गानुसार बताई जानकारी आप सहमत हो यह जरूरी
नहीं]

