- Back to Home »
- Agriculture / Nature , Technology / Automotive »
- प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र की शुरुआत पीएम मोदी द्वारा
Posted by : achhiduniya
30 November 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से
पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प
यात्रा शुरू की थी। इसका यह उद्देश्य है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभ से कोई
वंचित न रह जाए और समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक यह पहुंचे। महिलाओं
के नेतृत्व में विकास सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री के प्रयासों को रेखांकित
करते हुए पीएमओ ने कहा, इस दिशा में एक और कदम उठाते
हुए पीएम मोदी प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र की
शुरुआत करेंगे। यह केंद्र
महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन प्रदान करेगा,
ताकि इस
तकनीक का उपयोग उनके द्वारा आजीविका सहायता के लिए किया जा सके। पीएमओ के मुताबिक,
अगले तीन
सालों के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों को 15,000 ड्रोन प्रदान किए जाएंगे और
महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और इस्तेमाल करने के लिए जरूरी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
यह पहल कृषि में प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित करेगी। स्वास्थ्य सेवा को
किफायती और आसानी से सुलभ बनाने के प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का उल्लेख करते हुए
पीएमओ ने कहा कि इस दिशा में एक बड़ी पहल जन औषधि केंद्र की स्थापना रही है।
पीएमओ
ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री झारखंड के देवघर स्थित एम्स में देश के
10,000 वें जन औषधि केंद्र का लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा,
प्रधानमंत्री
देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000
करने के
लिए कार्यक्रम भी शुरू करेंगे। इसके अलावा महिलाओं समेत सभी देशवासियों को बड़ी सौगात देंगे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी भारतीय जन औषधि परियोजना और प्रधानमंत्री
महिला किसान ड्रोन केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)