Posted by : achhiduniya 30 November 2023

दिल्ली शराब नीति मामले में 30 अक्टूबर को ED नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने ED के समन को गैर कानूनी बताते हुए राजनीति से प्रेरित बताया और नोटिस वापस लेने के लिए कहा अरविंद केजरीवाल और पूरी आम आदमी पार्टी मानती है कि प्रवर्तन निदेशालय केंद्र सरकार के इशारे पर अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहते हैं, इसलिए ED देर सवेर मुख्यमंत्री को गिरफ्तार जरूर करेगी। अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार शुक्रवार,1 दिसंबर से एक कैंपेन लॉन्च करने जा रही है। इस कैंपेन के जरिए पार्टी ने दिल्ली की 
जनता से जनमत संग्रह कराने की औपचारिक घोषणा की है। AAP पार्टी मैं भी केजरीवाल नाम से कैंपेन चलाएगी, जिसके जरिए जनता से पूछा जाएगा कि गिरफ़्तार किए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल इस्तीफ़ा दें या जेल से सरकार चलाएं। शुक्रवार से शुरू होने वले सिग्नेचर कैंपेन का पहला चरण 1-20 दिसंबर तक चलेगा, दूसरे चरण में 21 से 24 दिसंबर तक जनसंवाद किया जाएगा। इस सब के बाद आम आदमी पार्टी ने फैसला किया कि दिल्ली में जनता से पूछा जाए और जनमत संग्रह कराया जाए कि केजरीवाल की गिरफ्तारी होने पर उनका इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर सरकार जेल से चलानी चाहिए। 

16 नवंबर को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने जनमत संग्रह कराने की बात कही थी इसके बाद आम आदमी पार्टी ने अपना पूरा कैंपेन तैयार करके गुरुवार को इसकी घोषणा कर दीआप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के हाथों ही बीजेपी के काल का अंत होगा। मुकदमे और गिरफ्तारी करके आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को लगता है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करके आप खत्म हो जाएगी लेकिन वह बीजेपी को बताना चाहते हैं कि सभी ने उनसे निवेदन किया है कि जेल से ही सरकार चलाएं। 

AAP कोई भी फैसला जनता से बिना पूछे नहीं लेती, अब बुकलेट के माध्यम से दिल्ली के लोगों से संवाद करेंगे। दिल्ली AAP प्रमुख गोपाल राय का कहना है कि बीजेपी दिल्ली में लगातार चुनाव हार रही है, MCD में सरकार चलाने के बावजूद वहां भी जनता ने बीजेपी को उखाड़ फेंका. केजरीवाल जी के नेतृत्व में जैसा काम सरकार कर रही है, उससे बीजेपी और मोदी जी को लगने लगा है बीजेपी दिल्ली में सरकार नहीं बना सकती, इसलिए केजरीवाल सरकार को दिल्ली में खत्म किया जाए और आप के बढ़ते कारवां को रोका जाए। इसलिए फर्जी शराब घोटाले की कहानी गढ़कर आप नेताओं को जेल भेजा गया। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन को जेल भेजा गया। गोपाल राय ने कहा कि इसके बावजूद वह आप को नहीं रोक सकते, इसलिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश हो रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -