- Back to Home »
- Politics »
- ओवैसी ने खेला हिंदू कार्ड दिया हिंदू प्रत्याशी को उतारा चुनावी मैदान में..
Posted by : achhiduniya
08 November 2023
ऑल
इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन [AIMIM] ने 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान
किया है। इनमें से आठ सीटों पर पार्टी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर चुकी है। इनमें
सात मुस्लिम और एक हिंदू प्रत्याशी हैं। इसकी घोषणा खुद एआईएमआईएम अध्यक्ष
असदुद्दीन ओवैसी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में राजेंद्र नगर सीट से बी रवि यादव एआईएमआईएम
के उम्मीदवार होंगे। 22 साल से पार्टी से जुड़े हैं और पूर्व
पार्षद हैं। उन्होंने कहा,अब लोग कहेंगे कि ये क्या चाल चल दिया।
चाल चलना हमको भी आता है। हम भी सियासत सीखे हैं। कोविड में खूब लूडो खेले होंगे, कैरम खेले होंगे। कैरम में आखिरी में
क्विन को
लास्ट में बिठा देते हैं। सियासत भी वैसा खेलना है। मेरे ऐलान करने के बाद उनमें
(विपक्षी पार्टियां) बेचैनी बढ़ जाएगी। सांसद ओवैसी ने आगे कहा,पीएम मोदी को भी
बेचैनी, राहुल
गांधी के पास भी बेचैनी है। ये लोग सोच रहे होंगे कि ये क्या हो रहा है। मेरे भाई
हम भी थोड़ा सियासत जानते हैं, हमने भी तैयारियां की हैं। हम कोई हाथों में मेहेंदी लगा कर नहीं बैठे हैं।
हम पूरी
तरह से हर चीज को जानते हैं और आठ-नौ महीने पहले से इसकी तैयारी कर रहे हैं। हम उनके हर खानों
को बंद करने की
तैयारी कर रहे हैं। शहर मेरा, गली मेरी, घर मेरा, दिल भी मेरा। चंद्रायनगुट्टा सीट
से चुनाव
अकबरुद्दीन ओवैसी उम्मीदवार हैं।
जुबली हिल सीट से मोहम्मद रशीद
फराज़ुद्दीन को उम्मीदवार
बनाया गया। कारवां विधानसभा के लिए कौशर मोहिउद्दीन को उम्मीदवार बनाया गया। राजेंद्र
नगर सीट से बी रवि
यादव को उम्मीदवार बनाया गया। मलकपेट विधानसभा सीट से अहमद बिन
अब्दुल्लाह
बलाल को प्रत्याशी बनाया गया है। नामपल्ली से माजिद हुसैन को उम्मीदवार
बनाया गया
है। याकूतपुरा सीट से जाफर हुसैन का प्रत्याशी बनाया गया है। चारमीनार विधानसभा
सीट से जुल्फिकार
को प्रत्याशी बनाया गया है। बहादुरपुरा सीट पर प्रत्याशी को लेकर
फिलहाल पार्टी ने
कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। तेलंगाना की 119 सीटों पर 30 नवंबर को
वोटिंग होगी. यहां सत्तारूढ़ बीआरएस का मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी से है।


