Posted by : achhiduniya 08 November 2023

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ये तस्वीर शेयर करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सपा नेता ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से भी इस तस्वीर को शेयर किया गया है, जिसमें योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के हाल को लेकर हमला किया गया है। सपा ने कहा कि ये तस्वीर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है। जो सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है वहां स्वास्थ्य विभाग एक एंबुलेंस का भी इंतजाम नहीं कर सकता है। गौरतलब है कि पूरा मामला बिधूना कस्बे का है। जहां बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय के पास बनी नवीन बस्ती निवासी प्रबल प्रताप सिंह की 20 वर्षीय पुत्री अंजलि को घर में नहाने के लिए पानी गर्म करते समय करंट लग गया। अंजलि को भाई आयुष 

प्रताप सिंह,पिता व दूसरी बहन सीएचसी बिधूना इलाज के लिए लेकर पहुंचें। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन लड़की का शव बिना पोस्टमार्टम कराये घर ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल में स्वास्थय विभाग की तरफ से कोई एम्बुलेंस नहीं मुहैया कराई गई। जिसके बाद भाई-बहन अपनी बहन के शव को बाइक पर रख, अपने शरीर से बांधकर ले गए।  इस दौरान वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और बिधूना CHC प्रभरी और एक कर्मचारी को हटा दिया गया।  बता दें कि, हाल ही में यूपी के प्रयागराज से भी ऐसा ही मामला सामने आया था जहां एक महिला की मौत के बाद परिजन शव को कपड़े में बांस से बांधकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे। 
समाजवादी पार्टी ने कहा,योगी सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं का निकला जनाज़ा, बहन के शव को बाइक से घर ले गया भाई! औरैया के बिधूना में सीएचसी के बाहर बाइक पर बहन के शव को पीठ पर बांधकर घर ले जाने की खबर बेहद दुखद एवं इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है। विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार का प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक एंबुलेंस का इंतजाम न कर सका शर्मनाक!

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -