- Back to Home »
- Discussion »
- ED से डर भगोड़ों की तरह भाग रहें केजरीवाल, कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का कटाक्ष....
Posted by : achhiduniya
02 November 2023
कांग्रेस नेता और
पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए
कहा कि
इस मामले में केजरीवाल भगोड़े की तरह भागते हुए दिख रहे हैं। बकौल संदीप दीक्षित,ED शराब घोटाले में कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने
भी कहा था कि इसमें आम आदमी पार्टी भी लाभार्थी दिख रही है। अत: उसका भी नाम शामिल
किया जाना चाहिए। संदीप दीक्षित ने कहा,दिल्ली शराब नीति
में बदलाव का फैसल सरकार ने लिया है और यहां का बच्चा-बच्चा जानता है कि अरविंद
केजरीवाल की सहमति के बिना सरकार में कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। फिर चाहे
वह किसी फैसले पर दस्तखत करें या ना करें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल
आम आदमी
पार्टी के भी सर्वेसर्वा हैं और दिल्ली सरकार के भी वही मुखिया हैं। अब इस मामले
में पार्टी और सरकार पर जांच हो रही है तो स्वाभविक सी बात है कि इनके मुखिया
अर्थात अरविंद केजरीवाल से भी सवाल पूछे जाएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाले में पिछले दिनों प्रवर्तन
निदेशालय (ED) ने दिल्ली के आम आदमी पार्टी के मुखिया और राज्य
के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजा। समन के अनुसार, दिल्ली के सीएम को गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना था। उसने शराब
घोटाले में पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। माना जा रहा था कि वह आज पेश होंगे।
इसके साथ ही कहा जा रहा था कि जांच एजेंसी उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है।
अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए और वह चुनाव प्रचार के लिए
मध्य प्रदेश चले गए।
संदीप दीक्षित ने कहा कि इस मामले में केजरीवाल भगोड़े की दिख रहे हैं। उन्होंने ED को जो पत्र लिखा, उसमें उन्होंने कहा है कि मामले में कोई तथ्य नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जांच में तथ्य तय करने वाले केजरीवाल कौन होते हैं? उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जांच का सामना करना चाहिए। लोगों को भूलना नहीं चाहिए कि यह वही केजरीवाल हैं, जिन्होंने अन्ना आंदोलन के समय कहा था कि सरकार के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का संदेश होते ही जांच शुरू हो जानी चाहिए। आज वह खुद ही जांच से छुपते और भागते हुए नजर आ रहे हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)