- Back to Home »
- Health / Kitchen , Knowledge / Science »
- प्रदूषण के करे बेअसर दूध और गुड़ का सेवन... फेफड़ों को करे मजबूत
Posted by : achhiduniya
02 November 2023
फेफड़ों के लिए दूध और गुड़ के कई फायदे हैं। ये दोनों ही पहले तो लंग्स क्लीनर की तरह काम करते हैं। दरअसल, ये ब्रोंको-डिलेटर है यानी एक ऐसा पदार्थ जो उन लोगों में
ब्रोन्कियल मांसपेशियों को आराम देता है जिन्हें खांसी-जुकाम और ड्राई कफ की
समस्या होती है। इसके अलावा ये ब्रोंकाइटिस जैसा इंफेक्शन में भी फायदेमंद है। साथ ही दूध और गुड़ का सेवन प्रदूषण के असर को कम कर सकता है। ये
दोनों ही गले के कोमल ऊतकों पर चिकना और सुखदायक प्रभाव डालते हैं जिससे गले की
जलन कम हो जाती है।
आयुर्वेद के अनुसार, यह फेफड़ों को गर्म करता है और श्वसन पथ को फैलाता है
जिससे बलगम साफ होता है, सांस लेने में दिक्कत नहीं होती और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से बचने में
मदद मिलती है। इसके अलावा ये प्रदूषकों के असर को हल्का कर देता है एक क्लींजर की
तरह काम करता है। दूध और गुड़ का सेवन आपको ऐसे करना है कि पहले दूध को गर्म कर
लें और फिर पीने से पहले 1 टुकड़ा गुड़ खा लें। इसके अलावा आप दूध को हल्का गर्म करें और इसमें गुड़ मिलाकर जल्दी से पी
लें। नहीं तो, गुड़ की वजह
से दूध फट सकता है। इसके अलावा आप इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं।
.jpg)
.jpg)