- Back to Home »
- National News »
- लोकसभा- राज्यसभा से 141 सांसद सस्पेंड किस पार्टी के कितने सांसद...?
Posted by : achhiduniya
19 December 2023
संसद के शीतकालीन सत्र के 12वें दिन
मंगलवार (19 दिसंबर) को 49 सांसदों
के निलंबन के साथ ही लोकसभा में विपक्ष के अब तक 95 सांसद
निलंबित किए जा चुके हैं। कुल 141 सांसदों
के सस्पेंशन के बाद लोकसभा में विपक्ष के 102, राज्यसभा
में विपक्ष के 94 सांसद बचे हैं। सस्पेंड हुए 141 सांसदों
में कांग्रेस के 57 सांसद हैं। इनमें 40 लोकसभा
से और 17 राज्यसभा से सांसद हैं। एनसीपी के 4 सांसद
सस्पेंड हुए हैं। इनमें 3 लोकसभा
से और एक सांसद राज्यसभा से है। डीएमके के 21 सांसदों
को निलंबित किया गया है। इनमें से 16 लोकसभा
सांसद हैं और 5 राज्यसभा सांसद हैं। सीपीआई-एम के 5 सांसदों
का सस्पेंशन हुआ है। 2 सांसद लोकसभा से हैं और 3
राज्यसभा
से सांसद हैं। सीपीआई के 3 सांसदों
का निलंबन हुआ है। इनमें एक लोकसभा से और 2 राज्यसभा
से हैं। जेडीयू के 14 सांसदों को सस्पेंड किया गया है। इनमें
से 11 लोकसभा सांसद हैं और 3 राज्यसभा
सांसद हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के 2 सांसद
सस्पेंड हुए। दोनों सांसद लोकसभा से हैं। तृणमूल कांग्रेस के 21 सांसदों
पर निलंबन की कार्यवाही हुई है। इनमें से 13 लोकसभा
से और राज्यसभा से 8 सांसद हैं। सपा के 4 सांसदों
को निलंबित किया गया है। 2 लोकसभा
सांसद हैं और 2 राज्यसभा सांसद हैं। बसपा के
एक लोकसभा सांसद को सस्पेंड किया गया है। आरजेडी के 2 राज्यसभा
सांसद निलंबित किए गए हैं।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 3 लोकसभा
सांसदों पर भी सस्पेंशन की कार्यवाही हुई है। आम आदमी पार्टी के एक लोकसभा सांसद), केरला
कांग्रेस का एक राज्यसभा सांसद, झामुमो
के एक राज्यसभा सांसद को भी सस्पेंड किया गया है। वीसीके के एक लोकसभा सांसद और
आरएसपी के एक लोकसभा सांसद भी निलंबित हुए हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)