- Back to Home »
- Discussion »
- राहुल गांधी कोई बड़ा नेता नहीं उसे इतना भाव देने की जरूरत नहीं.. पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह
Posted by : achhiduniya
31 December 2023
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस
के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। लक्ष्मण सिंह
ने कहा कि राहुल गांधी बड़े नेता नहीं हैं, वह सिर्फ सांसद हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आप इतना बड़ा नेता मत मानिए। उन्होंने गुना के पार्टी
कार्यालय में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस
के एक कार्यकर्ता हैं। सांसद मात्र हैं, वो अध्यक्ष नहीं हैं, इसके अलावा वो कुछ नहीं
हैं। लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा कि आप लोग राहुल गांधी को इतना हाईलाइट ना करो और न
हम करें। वो तो सिर्फ एक सांसद हैं और हमारे अन्य सांसदों के समान हैं। कोई जन्म
से बड़ा
नेता नहीं बनता, कर्म से बनता है। राहुल गांधी को
आप इतना बड़ा नेता मत मानिए, मैं तो नहीं मानता। मध्य प्रदेश
विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद लक्ष्मण सिंह ने बीजेपी की जीत के पीछे
कालेधन को दोषी ठहराया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, यह प्रदेश में वर्षों की
लूट का कालाधन बोल रहा है, जो चुनाव में खर्च किया है। दरअसल,कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह प्रत्याशी थे। उन्हें
बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका मीना से 61570 वोटों से शिकस्त मिली। 2018 के विधानसभा चुनाव में
लक्ष्मण सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी ममता मीना को 9797 वोटों से चुनाव हराया
था। हालांकि, इस बार वोटों का मार्जिन काफी बड़ा रहा। लक्ष्मण सिंह 50 हजार का आंकड़ा भी पार
नहीं कर पाए।