- Back to Home »
- Job / Education »
- छात्र समग्र विकास शैक्षणिक ज्ञान के साथ जीवन कौशल भी सीखें… हैदराबाद पब्लिक स्कूल के शताब्दी समारोह में महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने कही बात
छात्र समग्र विकास शैक्षणिक ज्ञान के साथ जीवन कौशल भी सीखें… हैदराबाद पब्लिक स्कूल के शताब्दी समारोह में महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने कही बात
Posted by : achhiduniya
19 December 2023
नई दिल्ली:- भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (19 दिसंबर, 2023) हैदराबाद में हैदराबाद
पब्लिक स्कूल के शताब्दी समारोह में भाग लिया । इस अवसर पर बोलते
हुए, राष्ट्रपति ने 100 वर्षों की यात्रा में छात्रों को
उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए हैदराबाद पब्लिक स्कूल की पूरी टीम की सराहना की । उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि शैक्षणिक
उपलब्धियों के अलावा इस स्कूल में चरित्र निर्माण पर भी जोर दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने अपने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता
हासिल करने के लिए प्रेरित किया है, जिससे
हमारे देश को भी सम्मान और गौरव मिला है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल छात्रों के खेल
और शैक्षणिक
गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करता है और साथ ही नवाचार और महत्वपूर्ण
सोच को बढ़ावा देने पर जोर देता है जो छात्रों के जीवन की नींव को मजबूत करता है। राष्ट्रपति ने कहा कि भविष्य के लिए
पाठ्यक्रम तैयार करते समय सभी हितधारकों को छात्रों के समग्र विकास को ध्यान में
रखना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि छात्र न केवल शैक्षणिक ज्ञान प्राप्त
करें बल्कि जीवन कौशल भी सीखें। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आने वाले समय
में हर क्षेत्र में ऐसे लोगों की मांग होगी जो न केवल तकनीकी रूप से कुशल हों बल्कि
भावनात्मक रूप से भी स्थिर हों और हर स्थिति और हर संकट का सामना कर सकें। राष्ट्रपति ने बच्चों को जीवन में कुछ
जुनून रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे काम के लिए समय निकालना चाहिए जिससे
उन्हें खुशी और संतुष्टि मिले। उस काम को करने से उन्हें जो सकारात्मक ऊर्जा
मिलेगी उससे आपकी दूसरे काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी।
.jpg)
.jpg)