- Back to Home »
- National News »
- भारतीय नौसेना की वर्दी पर पट्टी, सजावटी चिह्न में छत्रपति शिवाजी की छवि होगी…पीएम मोदी
Posted by : achhiduniya
05 December 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई से लगभग 500 किमी दूर महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के
मालवण में आयोजित नौसेना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले दिन में, मोदी ने
नौसेना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के समुद्र की सुरक्षा में नौसेना
कर्मियों की प्रतिबद्धता कर्तव्य के प्रति उनके अटूट समर्पण और राष्ट्र के प्रति
प्रेम का प्रमाण है। पीएम मोदी ने मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा 17वीं शताब्दी
में निर्मित प्रतिष्ठित सिंधुदुर्ग किले की पृष्ठभूमि में आयोजित कार्यक्रम में
कहा,हम सशस्त्र बलों में
महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहे
हैं, जो भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास को दर्शाता है। पीएम मोदी ने सोमवार को
घोषणा की कि नौसेना भारतीय परंपराओं के अनुरूप अपने रैंक के नाम रखेगी और कहा कि देश गुलामी की
मानसिकता को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सशस्त्र बलों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने को लेकर अपनी सरकार की
प्रतिबद्धता व्यक्त की और पहली बार नौसेना के पोत की कमान संभालने के लिए एक महिला
अधिकारी की नियुक्ति करने की सराहना की।
छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी दूरदर्शिता और युद्ध रणनीति के लिए
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 17वीं सदी के मराठा शासक नौसैनिक शक्ति के महत्व को जानते थे। उन्होंने
कहा कि भारतीय नौसेना में रैंक का नाम भारतीय संस्कृति के अनुसार बदला जाएगा। पीएम
मोदी ने यह भी घोषणा की कि नौसेना के अधिकारियों द्वारा लगाए जाने वाले एपॉलेट्स (वर्दी पर पट्टी, सजावटी
चिह्न) में छत्रपति शिवाजी की छवि होगी, जिन्हें
देश की पहली आधुनिक नौसेना के निर्माण का श्रेय दिया जाता है। इसके साथ ही पीएम
मोदी ने पिछले साल नौसेना ध्वज के अनावरण को याद किया।
धानमंत्री ने कहा कि
महान मराठा साम्राज्य के संस्थापक देश के लिए नौसैनिक शक्ति के महत्व को जानते थे
और उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान मजबूत समुद्री शक्ति का निर्माण किया। उन्होंने
कहा कि छत्रपति शिवाजी से प्रेरणा लेकर भारत गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर
सभी मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा,आज भारत अपने लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित कर रहा है और उन
लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर रहा है। 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है क्योंकि देश
बड़े लक्ष्य तय कर रहा है और पूरी प्रतिबद्धता के साथ उन्हें हासिल करने के लिए
काम कर रहा है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)