- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कार्डियक अरेस्ट CPR प्राथमिक उपचार तकनीक 10 लाख से ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी...
Posted by : achhiduniya
05 December 2023
देश में लाखों लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने से होती हैं। इनमें
से कई मौतें समय पर चिकित्सा सहायता की कमी के कारण होती हैं,अगर कार्डियक अरेस्ट
के मरीज को अस्पताल पहुंचने से पहले समय पर उचित प्राथमिक उपचार मिल जाए, तो जान बचाई जा सकती है। ऐसे में लोगों को सीपीआर की तकनीक समझाने के लिए ये राष्ट्रव्यापी जन जागरूकता कार्यक्रम
आयोजित किया जा रहा है। CPR की
तकनीक समझाने के लिए प्रत्येक स्थल पर एक प्रशिक्षित डॉक्टर तैनात किया जाएगा, जो कि प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर भी देंगे। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज [NBEMS] प्रतिभागियों
को भागीदारी का प्रमाण पत्र भी जारी करेगा।
CPR का अर्थ
है "कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन" है, जिसमें बीमार व्यक्ति को अस्पताल
पहुंचने से पहले जीवित रखने के लिए हृदय की मांसपेशियों पर दबाव डालने के लिए एक
विशेष तकनीक का उपयोग किया जाता है।CPR की मदद
से बीमार
व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज [NBEMS] की
स्थापना 1975 में
तत्कालीन प्रधान मंत्री द्वारा गठित एक कार्य समूह की रिपोर्ट के आधार पर की गई थी।
हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाने के लिए सरकार की ओर से एक
खास मुहिम शुरू की गई है।
जिसके तहत लोगों को
कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन [CPR] तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस राष्ट्रव्यापी जन जागरूकता कार्यक्रम को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन
मेडिकल साइंसेज [NBEMS] द्वारा 6 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक साथ 10 लाख से ज्यादा लोगों को कल CPR तकनीक
की ट्रेनिंग दी जाएगी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)