- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- जाने कच्चे प्याज खाने के साइड इफेक्ट्स….?
Posted by : achhiduniya
22 December 2023
कच्चा प्याज खाना आपके लिए हार्मफुल हो सकता है। दरअसल, प्याज में पाए जाने वाले
मजबूत सल्फर केमिकल गंध छोड़ते हैं जो कि आपकी सांस के साथ मिलकर एक गंदी दुर्गंध
पैदा करते हैं और यह घंटों तक बनी रह सकती है। हालांकि,दांतों में ब्रश करके और
माउथवॉश का उपयोग करके इस मुसीबत से आपको मदद मिल सकती है,लेकिन एक शक्तिशाली
दुर्गंध को पूरी तरह से खत्म करना काफी मुश्किल भी हो सकता है। कुछ लोगों को कच्चा
प्याज रिएक्शन भी दे सकता है जैसे उनके सीने में जलन हो सकती है या एसिड
रिफ्लक्स
भी हो सकता है। वहीं कच्चे प्यार से आपको
एलर्जी भी महसूस हो सकती है इससे आपको खुजली सूजन से लेकर सांस लेने में तकलीफ तक
हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को सीने में जलन की प्रॉब्लम होती है या किसी भी तरह
की एलर्जी महसूस होती है उन्हें कच्चे प्याज का सेवन कम करना चाहिए खासकर रात के
वक्त तो आप इसे ना ही खाएं तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा। जहां कुछ लोगों को
प्याज खाना बेहद पसंद होता है वही है कुछ लोगों के लिए तकलीफ दायक भी बन सकता है।
आपको बता दें कि कुछ व्यक्तियों के लिए कच्चा प्याज खाना माइग्रेन की समस्या को
बढ़ा सकता है।
क्योंकि प्याज में टायरामाइन होता है। जो सिरदर्द को और बढ़ा सकता
है यदि कोई व्यक्ति माइग्रेन से जूझ रहा है तो उन्हें यह सलाह दी जाती है कि वह
कच्चे प्याज सावधानी से खाएं। कच्चा प्याज खाना कुछ लोगों के लिए पाचन संबंधी
परेशानी का कारण बन सकता है। फ्रुक्टेन एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट होता है।
जिसके वजह से इसे पचाने में तकलीफ होती है। इसकी वजह से एक व्यक्ति को गैस, सूजन और पेट की परेशानी
भी हो सकती है। संवेदनशील पेट या पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग इस प्रकार की
समस्या से बचने के लिए कच्चे प्याज को लिमिट में ही खाएं।

.jpg)
.jpg)
.jpg)