- Back to Home »
- Discussion , Job / Education »
- अच्छे इंसानो की नीव ही अच्छे शिक्षकों द्वारा स्थापित की जा सकती है...IPEC कार्यकर्म पर नितिन गडकरी ने रखे अपने विचार
अच्छे इंसानो की नीव ही अच्छे शिक्षकों द्वारा स्थापित की जा सकती है...IPEC कार्यकर्म पर नितिन गडकरी ने रखे अपने विचार
Posted by : achhiduniya
02 December 2023
नागपुर – जिस नई पीढ़ी के हाथों में देश का भविष्य है उसके व्यक्तित्व का विकास करना शिक्षा व्यवस्था की
जिम्मेदारी है। इसके लिए, शिक्षा के उद्देश्य को
जड़ से समझना होगा। केंद्रीय
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने “द साउथ पब्लिक स्कूल” की ओर से चिटनविस सेंटर में आयोजित इंटरनेशनल
प्रिंसिपल्स एजुकेशन कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद
रहे। सम्मेलन के मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ संपादक विजय फाण्शिकर जी , सम्मेलन के संयोजक डॉ. मुख्य अतिथि मृणालिनी दस्तुरे, द साउथ पब्लिक स्कूल के निदेशक देवेन्द्र दस्तुरे थे।
गडकरी ने कहा,ज्ञान बहुत जरूरी है।
ग्रेजुएशन के बाद शिक्षा पूरी करने के
बाद
व्यक्ति विद्वान तो बन सकता है, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह एक अच्छे इंसान के रूप में समाज में अपनी जगह बना
लेगा। इसके लिए शिक्षा लेते
और देते समय शिक्षा के मूल उद्देश्य को समझना आवश्यक है। नैतिकता, अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के सिद्धांतों का पालन
किया जाना चाहिए। यदि यहां उपस्थित प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षा के लक्ष्य को
समझकर नई पीढ़ी को शिक्षित करें तो कल की अच्छी पीढ़ी का निर्माण उन्हीं से होगा। शैक्षणिक सफलता और जीवन की सफलता के बीच बहुत बड़ा
अंतर है। शिक्षकों को भी यह
सोचने की जरूरत है कि क्या उनके
मार्गदर्शन में तैयार होने वाला छात्र संवेदनशील है, क्या वह सामाजिक जिम्मेदारी जानता है। विभिन्न
विद्यालयों के प्राचार्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नितिन
गड़करी द्वारा सम्मानित किया गया।

