- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- डीजे की धुन पर नाचते हुए पहुंचे बाराती नाराज मौलानाओ ने निकाह पढ़ने से किया मना,दुल्हन के अरमान रहे अधूरे...जाने पूरा मामला
डीजे की धुन पर नाचते हुए पहुंचे बाराती नाराज मौलानाओ ने निकाह पढ़ने से किया मना,दुल्हन के अरमान रहे अधूरे...जाने पूरा मामला
Posted by : achhiduniya
02 December 2023
कमरौली थाना क्षेत्र के
सिंदुरवा गांव निवासी वारिस अली के लड़के शोहराब की बारात में जगदीशपुर थाना
क्षेत्र के हारीमऊ गांव पहुंची। वहां पर शरीफ की पुत्री शबाना के साथ उसका निकाह
होना था। बारात पहुंचने पर स्वागत के रस्म अदायगी के बाद निकाह के लिए बाराती
लड़की पक्ष के दरवाजे पर गाजे बाजे के साथ नाचते गाते खुशी मनाते हुए पहुंचे। जिसे
सुनकर निकाह पढ़ाने के लिए गांव से बुलाए गए मौलाना ने यह कहते हुए निकाह पढ़ाने
से मना कर दिया कि शादी में डीजे और बाजा बजाने पर मजहबी सामाजिक प्रतिबंध लगा रखा
है तो फिर ना फरमानी क्यों की गई। इसके बाद वहां का माहौल बदल गया। दूल्हा-दुल्हन
पक्ष के लोगों ने मौलाना से क्षमा
याचना की लेकिन उन्होंने निकाह पढ़ने से इनकार
कर दिया। आखिर में बेटी को बिना निकाह के ही विदा किया गया। दरअसल, उलेमाओं ने नया फरमान जारी किया है कि जिसके घर में
शादी के दौरान डीजे बजा तो वहां पर न ही निकाह पढ़ाया जाएगा और न फातिहा। इस शादी
में भी जब लड़के वाले बारात लेकर आए तो उसमें डीजे बज रहा था जिससे मौलाना भड़क गए
और निकाह नहीं पढ़वाया। वहीं, लड़की के परिजनों ने मौलवी
पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
लड़की के पिता मोहम्मद शरीफ का कहना है कि
मस्जिद के इमाम ने हमारे साथ धोखा किया। उनके पास हम निकाह पढ़वाने गए थे लेकिन वो
जुर्माना के तौर पर पैसा मांग रहे थे। उन्होंने कहा बेटी का जिस तरह वो निकाह
कराना चाहते थे, वो अरमान अधूरे ही रह गए। इधर मौलाना ने सर्वसम्मति से
दुल्हन के परिवार का बहिष्कार कर दिया है। उत्तर प्रदेश के अमेठी में मौलानाओं की
जिद की वजह से एक पिता का उसकी बेटी के निकाह का सपना अधूरा रह गया। डीजे की धुन
पर नाचते हुए बाराती लड़की के घर पहुंचे और जब बात निकाह करने की आई तो मौलाना ने
निकाह पढ़ाने से मना कर दिया। इसके बाद शाही समारोह में हड़कंप मच गया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)