- Back to Home »
- Politics , State News »
- गृह मंत्री के रूप मे विफल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस... सांसद सुप्रिया सुले
Posted by : achhiduniya
01 January 2024
महाराष्ट्र
में परियोजनाएं दूसरे राज्यों में स्थानांतरित की जा रही हैं। निवेश नहीं हो रहा
है। यह महाराष्ट्र के साथ अन्याय है। महाराष्ट्र की ट्रिपल इंजन सरकार इस पर चुप
है। सुले ने कहा, 2024 में दुनिया भर के कई देशों
में चुनाव होंगे। हमारे देश में चुनाव पारदर्शी और बिना किसी दमन के होने चाहिए। यह
साल सामाजिक और राजनीतिक तौर पर बेहद अहम साल है,अगर विदेशों में ईवीएम को लेकर
संदेह जताया जा रहा है तो पीएम मोदी को सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस पर बात करनी चाहिए। वह सिर्फ
बीजेपी के ही नहीं बल्कि
देश के प्रधानमंत्री भी हैं। सुले ने ईवीएम को लेकर कहा नकल
करके पास होने की तुलना में पढ़ाई करके पास होना हमेशा बेहतर होता है। बारामती से
सांसद सुप्रिया सुले ने आलोचना करते हुए कहा कि, उपमुख्यमंत्री
देवेंद्र फडणवीस गृह मंत्री की जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। जब
से वह गृह मंत्री बने हैं, महाराष्ट्र में अपराध बढ़ गया
है। महाराष्ट्र पुलिस में लगातार तबादले हो रहे हैं। उन्हें
पारदर्शिता से काम करने की इजाजत नहीं है। 15 दिन
पहले केंद्र सरकार ने नया अपराध बिल पेश किया, जिसमें
फोन टैपिंग को मंजूरी दी गई है। सुले ने यह भी दावा किया कि गृह मंत्रालय पूरी तरह
विफल हो गया है।