- Back to Home »
- Tours / Travels »
- श्री राम जन्म-भूमि दर्शन एक हजार में अयोध्या धाम यात्रा रहना-खाना मुफ़्त....
Posted by : achhiduniya
25 January 2024
राम भक्तों को केवल एक हजार
रुपये में अयोध्या आने-जाने, रहने-खाने और दर्शन की सुविधा
उपलब्ध कराई जा रही है। यदि आप भी भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं, तो आप भी केवल एक हजार
रुपये खर्च कर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। बीजेपी ने अपने सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन के
वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से उन सभी लोगों
को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था करें, जो लोग भगवान राम के
दर्शन करना चाहते हैं। वहीं अयोध्या में बीजेपी ने 25 हजार श्रद्धालुओं के
रहने का इंतजाम किया हुआ है। इन जगहों पर राम भजन, कीर्तन और रामलीला जैसे
सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी आयोजित करने की तैयारी है। आज से बीजेपी का 'श्री राम जन्म-भूमि
दर्शन' अभियान शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत आज पार्टी अध्यक्ष जेपी
नड्डा करेंगे। इसके तहत हर लोकसभा से 6 हजार भक्तों को रामलला
दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा। ये अभियान 25 मार्च तक चलेगा। अयोध्या
में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के कपाट भक्तों के लिए खुल गए हैं।
आज दर्शन का दूसरा दिन है। सुबह की मंगला आरती और भोग के बाद सुबह 7 बजे से राम भक्त अपने
प्रभु के दर्शन कर सकेंगे।
भगवान रामलला के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर लाखों की
संख्या में मौजूद हैं जो अपने रामलला की एक झलक पाने को बेताब है। भक्तों की भारी
भीड़ को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही दूसरे
शहरों से आने वाली बसों को फिलहाल रोक दिया गया है। सीएम से लेकर अफसर तक भक्तों
से शांति और धैर्य की अपील कर रहे हैं।