- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- सरकार ने किया अड़ंगा तो राकेश टिकैत डालेंगे डंडा सरकार को दी चेतावनी....
Posted by : achhiduniya
14 February 2024
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि
कानून- व्यवस्था बनाए रखी जाए। सभी मुद्दों का
सौहार्दपूर्ण ढंग से हल निकले। सभी पक्षों को बैठकर
मामले का समाधान निकालना चाहिए। बल का इस्तेमाल
आखिरी उपाय हो। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान आंदोलन पर
बात करते हुए आज कहा कि दो बार की किसानों से बातचीत बेनतीजा नहीं रही है। समाधान के लिए और चर्चा जरूरी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि
बातचीत से समाधान मुमकिन है। रास्ता निकालने को
तैयार हैं। किसान ध्यान रखें कि कुछ तत्व इसका लाभ
लेने की कोशिश न करें। बहुत सारी शक्तियां हैं उनके बीच जो
किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे लोगों से बचें।
सरकार पर विश्वास रखें। सरकार किसानों के
हितों के लिए प्रतिबद्ध। BKU देश के बड़े किसान
संघों में से एक है और अगर वो इस आंदोलन में हिस्सा लेता है तो सरकार के लिए नई
चुनौती सामने आ सकती है। राकेश टिकैत के भाई, नरेश टिकैत, जो बीकेयू के
राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, ने सरकार से किसानों के साथ बैठकर बातचीत
करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि देश भर में विरोध
प्रदर्शन चल रहे हैं,सरकार को चर्चा करनी चाहिए। किसानों को सम्मान देना चाहिए। सोचना चाहिए और इस मुद्दे को हल करने का प्रयास करना चाहिए।
तीन कृषि कानूनों के
विरोध में 2021-2022 में हुए आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली चलो मार्च का समर्थन किया है। टिकैत ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर
सरकार इन किसानों के लिए कोई समस्या पैदा करती है,तो मैं बहुत दूर नहीं हूं। मैं
किसानों के साथ हूं। बताते चलें कि टिकैत भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख हैं। यह
संगठन उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहा है।