- Back to Home »
- Discussion , National News »
- जिन भ्रष्टाचारियो ने देश को लूटा अब उन्हे लौटाना पड़ेगा संसद के बजट सत्र में विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी..
जिन भ्रष्टाचारियो ने देश को लूटा अब उन्हे लौटाना पड़ेगा संसद के बजट सत्र में विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी..
Posted by : achhiduniya
05 February 2024
पीएम
मोदी ने कहा- कांग्रेस के कार्यकाल में एजेंसियों की इस्तेमाल सिर्फ राजनीति के
लिए किया जाता था,लेकिन अब भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।
कांग्रेस के कार्यकाल में ईडी ने 5 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त
की थी,लेकिन बीजेपी के कार्यकाल में ईडी ने 1 लाख
करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। भ्रष्टाचार पर एजेंसियां अपना पूरा काम कर रही
हैं,लेकिन एजेंसियों के काम पर भी गुस्सा तो ठीक ऐसे-ऐसे शब्दों का उपयोग किया जा
रहा है। 10 वर्ष पहले सदन में क्या चर्चा
होती थी, सदन का पूरा समय घोटालों और
भ्रष्टाचार की चर्चा पर जाता था। लगातार एक्शन की डिमांड होती थी। अब एक्शन हो रहा
है तो विपक्ष को गुस्सा आ रहा है।
जिसने देश को लूटा है उन्हें लौटाना पड़ेगा, देश
में जिस को जो करना है, जो आरोप लगाने हैं लगा ले,लेकिन
भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। बीते 10 वर्ष
में देश वाकई स्वतंत्र हुआ है। आतंकवाद, नक्सलवाद पर लगाम लगाई जा रही
है। भारत की टेररिज्म को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पूरी दुनिया
मान रही है। भारतीय सेनाएं सीमाओं से समुंदर तक डंटी हुई हैं। उनके पराक्रम की
चर्चा होनी चाहिए, विपक्ष कितना ही उनका मनोबल
तोड़ने की कोशिश करे मुझे उनके पराक्रम पर भरोसा है। महंगाई पर देश में दो गाने
सुपर हिट, दोनों कांग्रेस के कार्यकाल
में आए।
पीएम मोदी ने कहा कि, देश में महंगाई को लेकर दो
गाने सुपर हिट हुए। एक महंगाई मार गई और दूसरा महंगाई डायन खाए जात है...जब भी
कांग्रेस आई महंगाई को काबू में रखा है। इतिहास गवाह है जब भी कांग्रेस आती है
महंगाई लाती है। कहा गया था कभी, हर चीज की कीमत बढ़ जाने की
वजह से मुसीबत बढ़ी है आम जनता उनमें फंसी है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का
विश्वास हमेशा एक परिवार पर रहा, इससे आगे ना तो कुछ सोचते हैं
और ना ही कुछ कर सकते हैं। इनको अपने कुनबे में एक दूसरे पर विश्वास नहीं है तो यह
लोग देश पर विश्वास कैसे करेंगे। पीएम मोदी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित
जवाहरलाल नेहरू की सोच थी कि भारतीय आलसी हैं। वहीं पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने भी
लाल किले से 15 अगस्त को कहा था कि
दुर्भाग्यवश जब हम कोई अच्छा काम करते हैं तो आत्ममुग्ध हो जाते हैं, लेकिन
जब कठिनाई आती है तो नाउम्मीद हो जाते हैं।
इंदिरा की सोच भी नेहरू की तरह थी। पीएम
मोदी ने कहा कांग्रेस हमेशा खुद को शासन और जनता को कमतर आंकते आई है। 15 अगस्त
लाल किले पर प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने कहा था- हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने
की आदत आमतौर से नहीं है, हम इतना काम नहीं करते, जितना
चीन, अमेरिका वाले करते हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा हमला
बोला। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस में लगातार कैंसिल कल्चर बढ़ रहा है।
बीजेपी जो भी प्रस्ताव लाती है कांग्रेस उसको कैंसिल करने में जुट जाती है। उन्होंने
राहुल और अधीर रंजन चौधरी का नाम लिए बगैर ही उन पर
तीखे हमले बोले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए
कहा कि, इनकी पार्टी को 10 वर्ष
का वक्त मिला लेकिन यह बेहतर विपक्ष भी नहीं बन पाए। उन्होंने कांग्रेस की रफ्तार
से विकास किया जाता तो 100 वर्ष और लग जाते हैं। पांच
पीढ़ियां बीत जातीं,लेकिन विकास नहीं हो पाता।