- Back to Home »
- Politics »
- कुत्ते और कार्यकर्ता के बीच छिड़ी कांग्रेस और भाजपा की राजनीति....
Posted by : achhiduniya
06 February 2024
कांग्रेस
नेता राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह भारत जोड़ो
न्याय यात्रा के दौरान कुत्ते को बिस्किट खिलाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि जब
कुत्ता बिस्किट नहीं खाता है तो राहुल गांधी ने बिस्किट एक कार्यकर्ता को दे दिया।
वहीं अब ये वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को इसे
लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि कहा कि कुत्ते द्वारा मेरे हाथ से बिस्किट नहीं
खाने पर मैने यह (बिस्किट) खिलाने के लिए उसके मालिक को दे दिया था। राहुल गांधी
का यह बयान वीडियो के वायरल होने के बाद आया है। वहीं ये वीडियो वायरल होने के बाद
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि गांधी इस तरह से अपने पार्टी कार्यकर्ताओं
के साथ व्यवहार करते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि कुत्ता
घबराया हुआ था और कांप रहा था।
जब मैंने उसे बिस्किट दिया तो वह डर गया। फिर, मैंने इसके मालिक को बिस्किट देते
हुए कहा कि यह आपके हाथ से खाएगा। फिर, मालिक ने बिस्किट दिया और कुत्ते
ने खा लिया। इसमें क्या समस्या है? उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि भाजपा क्यों
कुत्ते के पीछे पड़ी है? असम
के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार रात को इसी वीडियो पर प्रतिक्रिया
व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा था कि न केवल राहुल गांधी बल्कि पूरा परिवार मुझे वह
बिस्किट नहीं खिला पाया। मुझे असमिया और भारतीय होने पर गर्व है। मैंने खाने से
इनकार कर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।
हिमंत विश्व शर्मा ने मुंबई भाजपा की आईटी
व सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की सह संयोजक पल्लवी सीटी के एक एक्स पोस्ट के जवाब में यह बात कही थी।दरअसल,पल्लवी सीटी ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा था कि कितनी बेशर्मी
है। पहले राहुल गांधी ने हिमंत विश्व शर्मा जी को अपने पालतू कुत्ते पिडी के साथ
एक ही प्लेट से बिस्किट खिलाए। फिर कांग्रेस के खरगेजी पार्टी कार्यकर्ताओं की
तुलना कुत्तों से करते हैं और अब शहजादा एक कुत्ते के इनकार के बाद वह बिस्किट
पार्टी कार्यकर्ता को दे रहा है। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं के प्रति वह
इसी तरह का सम्मान दिखाते हैं।