Posted by : achhiduniya 09 February 2024

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बैरन पहाड़ी क्षेत्र के उत्तम उपयोग के दृष्टिकोण से देश और प्रदेश के पहले सोलर पार्क की स्थापना का निर्णय लिया गया। इसे साल 2016 में शुरु किया गया था। इसके तहत ग्रिड कनेक्टेड मेगा साईज सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने दो चरणों में सोलर पार्क की स्थापना का काम प्रस्तावित किया। इसके लिए 17 गांव की 626.822 हेक्टेयर शासकीय भूमि की मांग की गई थी। जिसमें कुल 09 गांव की 377.423 हेक्टेयर भूमि राजनांदगांव 
ने जिला प्रशासन आबंटित की थी। क्रेडा ने राजनांदगांव में ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापना का काम सोलर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) और छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को सौंपा था। इस कंपनी ने इसी महीने संयंत्र स्थापना कर कार्यशील किया है। अफसरों का दावा है कि ये देश का पहला ऑनग्रिड सोलर सिस्टम है,जिसमें 100 मेगावाट का सोलर संयंत्र स्थापित है। इस प्लांट की प्रमुख विशेषता ये है कि इसमें 660 वॉट क्षमता के कुल 2 लाख 39 हजार बाईफेसियल सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। जिससे पैनल के दोनों ओर से प्राप्त सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली का निर्माण किया जा रहा है।

इस पार्क के जरिए प्रति दिन लगभग 5 लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। जिससे लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन मिल रहा है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में यह परियोजना देश और प्रदेश में उत्कृष्ट मॉडल के रूप में देखा जाएगा। इसकी कुल परियोजना लागत 960 करोड़ रूपये है, जो कि सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर अगले सात सालों तक मिल जाएगी।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 92,000 टन LPG वाले दो और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, दो-ढाई दिन में पहुंचेंगे भारत। @ यूपी में 120 तो बिहार में 60 लोकसभा सीटें, 33% महिला आरक्षण देने के लिए बन गया फॉर्मूला।@ जगन्नाथ मंदिर के खजाने की होगी गिनती, 46 साल बाद 25 मार्च से खुलेगा रत्नभंडार।@ सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, कहा- विकास परियोजना का राजनीतिकरण नहीं किया जाए।@ इंडिगो ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व MD आलोक सिंह को बनाया चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर।@ अनिल अंबानी बैंक फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट की फटकार-एजेंसियों की लेटलतीफी नामंजूर।@ लोकसभा सीटें होंगी 816, महिलाओं के लिए 273, महिला आरक्षण कानून में संशोधन की तैयारी।@ UP- प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरा, 4 की मौत; PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख।@ कॉरपोरेट कानूनों को आसान बनाने की तैयारी, बिल JPC को सौंपा गया।@ 2 करोड़ रुपये के ‘डिजिटल अरेस्ट’ केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, आरोपी को जमानत से इनकार।@ पुलिस कितनी असंवेदनशील हो गई है,बच्ची से रेप केस की जांच के तौर-तरीके से CJI भी हैरान।@ जम्मू-कश्मीर-हंदवाड़ा में कारोबारी के घर पर NIA का छापा, लाल किले के पास हुए धमाके से कनेक्शन का शक ।@ 110 सैनिकों को ले जा रहा कोलंबियाई सैन्य विमान C-130 दुर्घटनाग्रस्त।@ अमेरिका ने खुफिया जानकारी जुटाने और प्रशिक्षण के लिए सैनिकों के साथ नाइजीरिया में ड्रोन भेजे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -