- Back to Home »
- Discussion »
- 420 [फ्रॉड] करने वाले लगा रहें अब की बार 400 पार का नारा.... एक्टर प्रकाश राज
Posted by : achhiduniya
18 March 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने 5 फरवरी राज्यसभा में कहा था कि इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगी। लोकसभा में राष्ट्रपति के
अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा,हमारा तीसरा कार्यकाल ज्यादा दूर नहीं है। अधिकतम 100-125 दिन बचे हैं। पूरा देश कह रहा है अबकी
बार, 400 पार, उन्होंने यह भी कहा कि अकेले बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी और एनडीए गुट को 400 सीटें मिलेंगी। बॉलीवुड के एक्टर
प्रकाश राज ने बीजेपी का नाम लिए बगैर उस पर तंज कसते हुए प्रकाश
राज ने कहा कि जिन लोगों ने 420 (फ्रॉड)
का काम किया है, वो आज
आने वाले लोकसभा चुनाव में 400 सीटें
जीतने की बात
कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं की तरफ से अबकी बार, 400 पार का नारा दिया गया है। पार्टी ने टारगेट रखा है कि वह इस बार
लोकसभा चुनाव में 400 सीटें
हासिल कर सरकार बनाएगी। कर्नाटक के चिगमंगलूर प्रेस क्लब में बात करते हुए प्रकाश
राज ने कहा, 420 करने
वाले ही 400 सीटें
लाने की बात करेंगे। चाहे कोई भी पार्टी हो, कांग्रेस हो या कोई अन्य पार्टी, ये आपके अहंकार को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एनडीए
के 400 सीट
जीतने के दावे पर प्रकाश राज ने तंज कसा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)