- Back to Home »
- Politics »
- इम्तियाज जलील होंगे महाराष्ट्र के औरंगाबाद सीट से उम्मीदवार ओवैसी ने की घोषणा
Posted by : achhiduniya
18 March 2024
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता
इम्तियाज जलील ने कुछ दिन पहले अपने एक बयान में कहा था, पार्टी ने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के लिए
महाराष्ट्र में छह लोकसभा सीटों की पहचान की है। छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में
औरंगाबाद) से सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख जलील ने हालांकि इन छह
सीटों का विवरण नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कहा था कि एक-दो दिन में यह स्पष्ट
हो जाएगा कि वह आगामी चुनाव कहां से लड़ेंगे। इस बीच ओवैसी ने उनके नाम की घोषणा
औरंगाबाद सीट से कर दी है।
.jpeg)