- Back to Home »
- Discussion , National News »
- हत्या-बलात्कार के मामले है दर्ज 514 लोकसभा सांसदों में से 225 पर...
Posted by : achhiduniya
29 March 2024
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स [ADR] रिपोर्ट के
अनुसार, आपराधिक मामलों वाले निवर्तमान 514 लोकसभा
सांसदों में से 225 यानी 44 प्रतशित
सांसदों में खिलाफ आपराधिक मामले,29 प्रतिशत के खिलाफ गंभीर आपराधिक
मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश, साम्प्रदायिक
वैमनस्य को बढ़ावा देना, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप
शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों वाले
निवर्तमान सांसदों में 9 के खिलाफ हत्या के मामले हैं। इसके अनुसार, इन सांसदों
में 5 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा 28 निवर्तमान
सांसदों ने चुनावी हलफनामों में अपने
खिलाफ हत्या के प्रयास से जुड़े मामले दर्ज
होने की घोषणा की है। इनमें से 21 सांसद भाजपा से हैं। ADR की इसी
रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 निवर्तमान सांसद महिलाओं के खिलाफ अपराध से
जुड़े आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिनमें तीन के खिलाफ बलात्कार के आरोप हैं। इतना ही नहीं एडीआर की रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि इन
निवर्तमान सांसदों के हलफनामों के विश्लेषण में पाया कि इनमें से 5 प्रतिशत
अरबपति हैं, जिनकी संपत्ति 100 करोड़ रुपये
से अधिक है।
एडीआर की रिपोर्ट में इन सांसदों की वित्तीय स्थिति का भी
विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बड़े
राजनीतिक दलों में, भाजपा और कांग्रेस के सर्वाधिक सांसद अरबपति हैं, हालांकि अन्य
दलों के भी इस तरह के सांसदों की अच्छी-खासी संख्या
है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्यवार
आपराधिक मामलों में, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और
हिमाचल प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक सांसद आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। एडीआर के
विश्लेषण में पाया गया है कि कुछ सांसदों के पास अरबों रुपये की संपत्ति है, जबकि अन्य के
पास बहुत कम संपत्ति है।
रिपोर्ट में सांसदों की शैक्षणिक
पृष्ठभूमि और उम्र आदि को भी रेखांकित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 73 प्रतिशत
सांसद स्नातक या उच्चतर शैक्षणिक योग्यता वाले हैं, जबकि सिर्फ 15 प्रतिशत
निवर्तमान सांसद महिलाएं हैं।



