- Back to Home »
- Politics , State News »
- देशभर में फ्री बिजली से लेकर मुफ्त इलाज तक की 6 गारंटी दी केजरीवाल ने...
Posted by : achhiduniya
31 March 2024
आम
आदमी पार्टी (आप) समर्थकों के सामने अरविंद केजरीवाल द्वारा जेल से मिले संदेश को सुनीता केजरीवाल ने पढ़ाकर कहा कि अरविंद आपसे कहते हैं कि मैं
आपसे वोट नहीं मांग रहा हूं। मैं आपसे किसी को चुनाव में हराने में मदद करने के
लिए नहीं कह रहा हूं। मैं केवल 140 करोड़ भारतीयों से इस देश को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए कह रहा
हूं। इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने INDIA गठबंधन के प्रति भी अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि INDIA सिर्फ हमारे लिए एक गठबंधन नहीं बल्कि
हमारी धड़कन है। इस
दौरान सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल द्वारा लिखे छह
गारंटी को भी पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि
अरविंद केजरीवाल की 1 पहली गारंटी है कि देशभर में बिजली कटौती नहीं होगी। 2 दूसरी
गारंटी है कि देशभर में गरीबों के लिए बिजली मुफ्त होगी। 3, हर गांव में एक अच्छा
स्कूल होगा जहां समाज के सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। 4, हर गांव में एक
मोहल्ला क्लिनिक होगा और हर जिले में सरकारी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल होगा।
5 वी, किसानों को स्वामीनाथन
रिपोर्ट के अनुसार अच्छा न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा और आखिरी गारंटी ये है कि
दिल्ली के लोगों के साथ कई वर्षों से अन्याय हो रहा है। ऐसे में हम इस अन्याय को
ख़त्म करेंगे। दिल्ली को हम राज्य का दर्जा दिलाएंगे। हम इन सभी गारंटी को सत्ता
में आने के अगले पांच साल के भीतर ही पूरा करेंगे।


