- Back to Home »
- Crime / Sex »
- 854 किसानो के नाम फर्जी, करोड़ों के किसान सम्मान निधि घोटाले का पर्दाफाश....
Posted by : achhiduniya
12 March 2024
किसान सम्मान निधि के नाम पर अगर एक ग्राम पंचायत में
करोड़ों रुपए के गोलमाल का मामला सामने आ रहा है, तो प्रत्येक ग्राम पंचायत की जांच करने पर कितना बड़ा मामला
सामने आएगा। दरअसल छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से किसान
सम्मान निधि में बड़ा
भ्रष्टाचार सामने आया है। बेमेतरा जिले के
अंतर्गत आने वाले बेरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत बार गांव के पते पर ये गोलमाल सामने
आया है। स्थानी
ग्राम पंचायत व किसानों के द्वारा किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले
लाभार्थियों की जब सूची ऑनलाइन निकाली गई, तो
उनके ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव कोसपातर, मटिया और बार गांव मिलाकर कुल 1456 किसानों की सूची उन्हें प्राप्त हुई, जब इसका अध्ययन किया, तो सिर्फ एक पंचायत से 5 करोड़ एक लाख 24 हजार
रुपए का घोटाला सामने आया। इस पूरे मामले पर बार गांव के रहने वाले मुस्लिम समुदाय
के लोगों का कहना है कि उनके गांव में 19 किसान
पंजीकृत हैं, जिन्हें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रहा है। इसके अतिरिक्त उनके गांव में कोई भी
मुसलमान नहीं है। उन्होंने कहा कि बार गांव के मुसलमान किसानों को बदनाम करने का
प्रयास किया जा रहा है।
लिहाजा, इन फर्जी
नामों की जांच होनी चाहिए। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अमर दास ने कहा कि
हमारे ग्राम पंचायत में इतने सारे किसान है ही नहीं और सालों से इनको अगर राशि जा
रही है, तो यह एक
गंभीर मामला है। इसकी गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभाग को जांच शुरू करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सिर्फ हमारे ग्राम पंचायत में ही 854 किसान के नाम फर्जी निकले हैं। ग्राम पंचायत बार गांव में 1068 किसान पंजीकृत है, जिनमें
से 548 ही
एक्टिव है और 520 इनएक्टिव
है।


