- Back to Home »
- Crime / Sex »
- चप्पल चटवाई,काटे बाल किन्नरों के दो गुटों मे घमासान....
Posted by : achhiduniya
14 March 2024
किसी के घर
शादी का कार्यक्रम हो या बच्चे की किलकारी गूंजने की खुशिया किन्नरों का वहां
पहुँच कर खुशिया बाटकर अपनी रोजी रोटी के साधन जुटाना लक्ष्य होता है। एक वीडियो सोशल मीडिया
पर खूब वायरल हुआ जिसमें एक किन्नर को
चप्पल चटाने के लिए बाध्य किया जा रहा है और दो किन्नरों के बाल काटे जा रहे हैं। घटना यूपी के बलिया जिले में
किन्नरों से बदसलूकी का है। यहां कुछ लोगों ने तीन किन्नरों के साथ मारपीट की, उसमें एक को चप्पल चाटने
के लिए बाध्य भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर
![]() |
| [Demo pick] |
वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस
उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बीबीपुर गांव की पूजा किन्नर की तहरीर
पर पांच अन्य किन्नरों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं
में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया कि 10 मार्च को बहोरवा गांव
में वह अपने साथियों के साथ नृत्य-गाने का कार्यक्रम कर रही थी। इस बीच, वाहन से आए लोगों ने
उनकी साथी नैना और पायल से मारपीट शुरू कर दी और जबरन वाहन में बैठाकर ले गए। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि यह
मामला किन्नरों के दो समूह में क्षेत्राधिकार के विवाद को लेकर है। पुलिस मामले की
छानबीन कर रही है।


