- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस ने दी शिवसेना को अधिक सीट न मांगने की हिदायत, पवार और ठाकरे के बीच होगी सीट शेयरिंग पर अहम बैठक....
कांग्रेस ने दी शिवसेना को अधिक सीट न मांगने की हिदायत, पवार और ठाकरे के बीच होगी सीट शेयरिंग पर अहम बैठक....
Posted by : achhiduniya
25 March 2024
कांग्रेस
की तरफ से ठाकरे गुट को साफ शब्दों में कह दिया गया था कि साल 2014 और
2019 के
हालात अब नहीं हैं। कांग्रेस पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। ऐसे में ज्यादा सीटों
की उम्मीद ठाकरे सेना ना करे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, ठाकरे
सेना अतिआत्मविश्वास में है। गठबंधन में ज्यादा सीटें तो ठाकरे और पवार ने मांग ली
हैं लेकिन बुलढाणा, वर्धा जैसी सीटों पर उनके पास
उम्मीदवार तक नहीं हैं।
कांग्रेस को चिंता सता रही है कि शिवसेना(UBT) का
कट्टर हिंदू वोट बैंक उन्हें ट्रांसफर होगा या नहीं। वहीं शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच आज सीट शेयरिंग को लेकर
अहम बैठक होने वाली है। मातोश्री पर ये बैठक होगी। इस बैठक में संजय राउत और जयंत
पाटिल शामिल होंगे। कल (26 मार्च)
उद्धव गुट के 15-16
उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होगी।
उससे पहले दोनो गुटों में जिन सीटों को लेकर विवाद है, इस बैठक में उस पर चर्चा होगी।

